A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग से वेस्टर्न रेलवे ने कमाए 1.72 करोड़ रुपये, सुजीत सिरकार ने की थी शुरुआत

फिल्मों की शूटिंग से वेस्टर्न रेलवे ने कमाए 1.72 करोड़ रुपये, सुजीत सिरकार ने की थी शुरुआत

फिल्मों की शूटिंग के जरिए ही वेस्टर्न रेलवे ने 1 साल में 1.72 करोड़ रुपयों की कमाई की है। सुजीत सिरकार ने अपनी फिल्म से इस साल की शुरुआत की थी।

Western Railway- India TV Hindi Image Source : IMAGE SOURCE-X@WESTERNRLY वेस्टर्न रेलवे

फिल्मों और उनकी कहानियों में ट्रेन का लंबे समय से खास रोल रहा है। सिमरन का राज से मिलने वाला सीन हो या फिर चेन्नई एक्सप्रेस की कहानी हो ट्रेन कहानियों में चार चांद लगाते हैं। साथ ही ट्रेन में फिल्में शूट करने से रेलवे को भी फायदा होता है। पश्चिमि रेलवे ने बीते साल फिल्मों की शूटिंग से ही 1.72 करोड़ रुपयों की कमाई की है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो पश्चिमी रेलवे ने हाल ही में घोषणा की है कि उसने 1 अप्रैल, 2025 से 15 फरवरी, 2026 के बीच अपने परिसर में आयोजित फिल्म और विज्ञापन शूट से रिकॉर्ड 1.72 करोड़ रुपये की कमाई की है। इससे पहले इसकी सबसे अधिक कमाई 2022-23 में दर्ज की गई थी, जब इसने फिल्म शूट से लगभग 1.64 करोड़ रुपये एकत्र किए थे। रिपोर्ट में रेलवे अधिकारियों के हवाले गया है, 'अक्सर यह माना जाता है कि सरकारी कार्यालय एक ही तरीके से काम करते हैं, जहां आपको एक काउंटर से दूसरे काउंटर पर जाना पड़ता है। लेकिन पश्चिमी रेलवे में ऐसा नहीं है। हमारे पास फिल्म शूट की अनुमति देने के लिए एक सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम है। राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) द्वारा संचालित इंडिया सिने हब के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है। पश्चिमी रेलवे एकमात्र रेलवे जोन है जो आईसीएच के अंतर्गत आता है।'

आयुष्मान खुराना की फिल्म

रिपोर्ट में आगे बताया कि शूटिंग न केवल ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर बल्कि रेलवे यार्ड, कारशेड, प्रशासनिक कार्यालयों, कार्यशालाओं और अन्य रेलवे परिसरों में भी की जा सकती है। प्रवक्ता ने वेस्टर्न रेलवे की संपत्ति पर शूट होने वाली आगामी फिल्मों के बारे में बताते हुए कहा, 'हाल ही में, आयुष्मान खुराना और शरवरी ने राजश्री प्रोडक्शंस की अगली फिल्म (ये प्रेम मोल लिया) की शूटिंग गोरेगांव रेलवे स्टेशन पर की। जॉन अब्राहम ने मारिया आईपीएस के लिए चर्चगेट स्थित वेस्टर्न रेलवे मुख्यालय, लोअर परेल रेलवे स्टेशन और मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर शूटिंग की।' दिलचस्प बात यह है कि हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'ओ'रोमियो' में शाहिद कपूर, नाना पाटेकर और तृप्ति डिमरी अभिनीत रोमांचक रेलवे दृश्य की शूटिंग भी वेस्टर्न रेलवे परिसर में ही हुई थी। वेस्टर्न रेलवे ने फिल्म की शूटिंग से हुई अपनी रिकॉर्ड कमाई की घोषणा करते हुए फिल्म के पर्दे के पीछे की तस्वीरें साझा कीं। 

ट्रेन और बॉलीवुड का पुराना है रिश्ता

बॉलीवुड की सैकड़ों फिल्मों में ट्रेन के सीन फिल्माए जा चुके हैं और कई कहानियों में तो ट्रेन के सीन भी काफी खास हैं। शाहरुख खान की फिल्म डीडीएलजे का एक सीन जो ट्रेन में फिल्माया गया था 30 साल से लोगों के दिलों में बसा है। इसके साथ ही सन ऑफ सरदार फिल्म में भी ट्रेन के सीन थे जो काफी पसंद किए गए थे। रणबीर कपूर की फिल्म ये जवानी है दीवानी के सीन्स में ट्रेन ने ऐसी जगह बनाई थी कि लोगों के दिलों में बस  गए थे। 

ये भी पढ़ें- Filmfare Awards South 2026 में चला पुष्पा का जादू, झोली में गिरे में 4 खिताब, Amaran को मिला बेस्ट तमिल फिल्म का अवॉर्ड

अब शुरू होगी गद्दी की असली जंग, जियो हॉटस्टार की सीरीज में टूट जाएंगे सारे सस्पेंस, 9 है IMDB रेटिंग

Latest Bollywood News