1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सनी देओल और बॉबी देओल का कैसा है हेमा मालिनी और दोनों बेटियों संग रिश्ता? ये वीडियो जग जाहिर कर रहा अनदेखा बॉन्ड

सनी देओल और बॉबी देओल का कैसा है हेमा मालिनी और दोनों बेटियों संग रिश्ता? ये वीडियो जग जाहिर कर रहा अनदेखा बॉन्ड

धर्मेंद्र के परिवार को लेकर उठे सवालों के बीच सिमी गरेवाल के एक पुराने इंटरव्यू का वीडियो सामने आया, जिसमें हेमा मालिनी और उनकी बेटियां ईशा व अहाना ने सनी और बॉबी देओल से अपने गहरे, स्नेहपूर्ण और पारिवारिक रिश्ते को खुलकर साझा किया।

Esha deol ahana deol sunny deol hema malini- India TV Hindi
Image Source : BOLLYWOODTRIVIAPC, SIMIGAREWALOFFICIAL ईशा और अहाना के साथ सनी देओल, हेमा मालिनी के साथ ईशा और अहाना।

धर्मेंद्र की बीमारी के दौरान उनका पूरा परिवार एक जुट नजर आया और उनकी मौत के बाद भी उनके परिवार की ये बॉन्ड देखने को मिली, लेकिन इस बीच ये सवाल खड़े होते रहे कि नी देओल और बॉबी देओल का हेमा मालिनी और दोनों बेटियों संग रिश्ता कैसा है? सोशल मीडिया पर अलग-अलग कयास लगाए गए। कई मौकों पर हेमा मालिनी और उनकी बेटियों के एबसेंस को अलग नजरिए से देखा गया, लेकिन एक वीडियो ऐसा है जो परिवार के बीच बॉन्ड को उजागर करता है। ये वीडियो दिखाता है कि हेमा मालिनी और उनकी दोनों बेटियों ईशा देओल और अहाना देओल के लिए सनी देओल और बॉबी देओल क्या मायने रखते हैं। दरअसल सिमी गरेवाल के साथ बातचीत के दौरान हेमा मालिनी और उनकी दोनों बेटियों ने अपने भाई सनी और बॉबी संग रिश्ते पर बात की थी और बताया था कि रिलेशन में कितनी गहराई है।

ईशा ने खुद साझा किया भाइयों संग बॉन्ड

सनी देओल और बॉबी देओल के बारे में बात करते हुए ईशा देओल कहती हैं, 'हम लंदन जाते हैं तो सनी भैया के साथ काफी वक्त गुजारते हैं। बॉबी भैया भी कभी-कभी आते हैं, लेकिन हम मैनेज करते हैं कि ज्यादा वक्त सनी भैया के साथ बिताएं।' इसी कड़ी में हेमा मालिनी कहती हैं, 'वो दोनों बहुत अच्चे लड़के हैं?' तभी सिमी गरेवाल पूछती हैं, 'वो कितने अलग हैं?' इसके जवाब में हेमा मालिनी कहती हैं, 'सनी अपने पापा की तरह हैं, धर्म जी तरह हैं। इसके बाद हेमा मालिनी अपनी बेटियों से पूछती हैं, 'हैं न, वो अपवे बर्ताव, हाव भाव सभी से पापा की तरह ही है। उसमें पिता की झलक दिखती है। बहुत अच्छा लड़का है वो।' तभी सिमी पूछती हैं, 'और बॉबी कैसा है, क्या वो मजेदार है?' हेमा मालिनी जवाब में कहती हैं, 'हां वो फन है, वो यंग भी है, इसलिए वो काफी अलग है।'

यहां देखें वीडियो

सनी और बॉबी देते हैं गिफ्ट्स

सिमी यही नहीं रुकतीं वो आगे पूछती हैं, 'कौन ज्यादा अच्छे गिफ्ट्स लाता है?' इसके जवाब में ईशा देओल कहती हैं, 'सनी भैया, वो मेरे लिए बहुत कमाल के जूते लाते हैं, क्योंकि मुझे खेलना पसंद है, तो मैं हर बार उन्हें जाकर कहती हूं कि भैया मुझे नए जूते चाहिए तो वो ले आते हैं। मेरी अलमारी में उनके दिए हुए बहुत सारे जूते हैं।' तभी अहाना कहती हैं, 'बॉबी भैया, ज्यादातर डिस्कमैन और वॉकमैन लाते हैं।'

कैसा है रिश्ता?

इस बातचीत के आधार पर साफ तौर पर यह स्थापित होता है कि हेमा मालिनी के परिवार और सनी देओल-बॉबी देओल के बीच रिश्ते औपचारिक नहीं बल्कि आत्मीय और पारिवारिक हैं। ईशा देओल का यह कहना कि लंदन में वे खास तौर पर सनी देओल के साथ ज्यादा वक्त बिताने की कोशिश करती हैं, यह दिखाता है कि सनी उनके जीवन में एक जिम्मेदार और संरक्षक बड़े भाई की भूमिका निभाते हैं। हेमा मालिनी भी सनी के व्यक्तित्व को धर्मेंद्र से जोड़ती हैं, जिससे उनके स्वभाव में गंभीरता, ठहराव और पारिवारिक संस्कार झलकते हैं। कुल मिलाकर दोनों भाइयों का रिश्ता हेमा मालिनी की बेटियों के साथ स्नेह, अपनापन और सम्मान पर आधारित एक मजबूत पारिवारिक बंधन को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें: सीधी-सादी 'दामिनी' अब हो गई हैं ग्लैमरस डीवा, नया अवतार देख सनी देओल की भी फटी रह जाएंगी आंखें

डेब्यू हुआ महाफ्लॉप, 5 साल धूल फांकता रहा सुपरस्टार का लाडला, अब पापा की सुपरहिट फिल्म के सीक्वल से बदलेगा किस्मत

Latest Bollywood News