1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर सिंह के ससुर प्रकाश पादुकोण को कैसी लगी 'धुरंधर'? दीपिका पादुकोण के पापा ने फिल्म में हिंसा पर रखी तीखी राय

रणवीर सिंह के ससुर प्रकाश पादुकोण को कैसी लगी 'धुरंधर'? दीपिका पादुकोण के पापा ने फिल्म में हिंसा पर रखी तीखी राय

दीपिका पादुकोण के पिता और रणवीर सिंह के ससुर प्रकाश पादुकोण ने पहली बार 'धुरंधर' फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने फिल्म में दिखाई गई हिंसा पर भी अपनी राय सामने रखी है।

rANVEER SINGH PRAKASH PADUKONE DEEPIKA- India TV Hindi
Image Source : VIRAL BHAYANI रणवीर सिंह, प्रकाश पादुकोण और दीपिका पादुकोण।

साल 2025 में रिलीज हुई 'धुरंधर' ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की और कई रिकॉर्ड बनाए और कई तोड़े भी। आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' को दर्शकों और कई मशहूर हस्तियों ने खूब पसंद किया और इसकी बहुत तारीफ हुई, लेकिन एक पक्ष ऐसा भी था जिसे फिल्म में दिखाया गई हिंसा और कई तथ्य जरा भी रास नहीं आए और लोगों ने खुलकर इसकी निंदा भी की। अब फिल्म के रिलीज होने के महीनों बाद रणवीर सिंह के ससुर और भारत के जाने-माने पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण ने भी अपने दामाद की फिल्म पर अपनी राय दी है। उन्होंने बताया कि फिल्म क्या पसंद आया और क्या नपसंद रहा।

प्रकाश पादुकोण ने 'धुरंधर' की तारीफ की

'द इंडियन एक्सप्रेस' के साथ हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में उन्होंने 'धुरंधर' की बहुत तारीफ की। दीपिका पादुकोण के पिता ने कहा, 'यह एक अच्छी फिल्म है। सभी कलाकारों ने बहुत अच्छा काम किया है, लेकिन मुझे लगा कि फिल्म में हिंसा थोड़ी ज्यादा थी, फिर भी ज्यादातर लोगों को यह पसंद आई, इसलिए मुझे लगता है कि यही सबसे ज्यादा मायने रखता है।' प्रकाश पादुकोण ने रणवीर सिंह के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि वह अपनी बेटी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों के ही बहुत करीब हैं और वे अक्सर साथ में फैमिली वेकेशन पर जाते हैं। उन्होंने कहा कि वह अक्सर रणवीर से फिल्मों के बारे में पूछते हैं क्योंकि वह फिल्म इंडस्ट्री के बारे में जानना चाहते हैं, जबकि रणवीर उनसे अक्सर खेलों के बारे में पूछते हैं।

'धुरंधर' फ्रैंचाइजी के बारे में

'धुरंधर' को आदित्य धर के निर्देशन में बनाया गया था और इसे जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म में रणवीर सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई थी और उनके साथ आर माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे कलाकार भी थे। दिसंबर 2025 में रिलीज हुई यह फिल्म एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई और इसने दुनिया भर में 1350 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। वहीं दूसरी ओर मार्च 2026 में रिलीज हुई 'धुरंधर: द रिवेंज' ने इस फ्रैंचाइजी को और आगे बढ़ाया। इस सीक्वल का निर्देशन भी आदित्य धर ने ही किया था। इस स्पाई थ्रिलर ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़े, बल्कि ओपनिंग हफ्ते में ही 1000 करोड़ रुपये की कमाई करने के बाद दुनिया भर में कुल 1800 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया। 

ये भी पढ़ें:  'मेरे सारे पैसे खा गया', रोज सेट पर हेलीकॉप्टर से आते थे अक्षय कुमार, फराह खान ने कसा तंज, बोली- टैक्सी समझता था

Latest Bollywood News