उत्तर प्रदेश के CM कब बने नीतीश कुमार? राखी सावंत का वीडियो देखने के बाद सिर खुजाने लगे फैन, बोले इतना भी नहीं पता
राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वे नीतीश कुमार की हरकत पर नाराजगी जताते हुए मजाकिया अंदाज में तीखी बातें कहती नजर आ रही हैं। सम्मान जताते-जताते उन्होंने नीतीश को यूपी का सीएम बता दिया, जिस पर लोग हंसते हुए जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

राखी सावंत एक बार फिर अपने बेबाक और विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने एक वायरल वीडियो में नीतीश कुमार की हरकत पर ऐसी-ऐसी बातें कह दीं कि सुनने वाले हैरान भी हुए और हंसी भी नहीं रोक पाए। तारीफ करते-करते अचानक सियासी और धार्मिक मुद्दे पर भड़क उठीं राखी ने जो कहा, वह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर लोग पेट पकड़कर हंसने के साथ-साथ बहस भी कर रहे हैं। एक ओर तो राखी नीतीश के प्रति अपना सम्मान जाहिर कर रही है, दूसरी ओर धोती खींचने के बात कह रही हैं। इतना ही नहीं राखी ने तो नीतीश कुमार को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बता दिया है।
राखी ने वीडियो में कही ये बात
सामने आए वीडियो में राखी सावंत नीतीश पर भड़कती नजर आ रही है। अपने बेबाक और फनी अंदाज में राखी कहती हैं, 'दोस्तों नमस्ते, नीतीश कुमार जी नमस्ते, पैरीपोड़ा, चरण स्पर्श, आपका हाथ मेरे सिर पर रहे, आशीर्वाद नीतीश कुमार जी, मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं, बहुत इज्जत करती हूं, आपसे बहुत प्यार करती हूं, आप बहुत अच्छे नेता है, बहुत अच्छे पिता हैं पति हैं, लेकिन ये आपने क्या कर दिया नीतीश जी, क्या कर दिया नीतीश जी आपने। मुस्लिम औरत को अवॉर्ड दे रहे हैं आप बुलाकर, उसको सम्मानित कर रहे हैं, उसको इज्जत दे रहे हैं, आपको थोड़ा भी क्या नॉलेज नहीं, पांच पैसा का भी नॉलेज नहीं है कि इस्लाम में एक औरत नकाब पहनकर जाती है, कुराने पाक में लिखा है।'
'यूपी के सीएम हैं...'
इसी वीडियो में राखी नीतीश को यूपी का सीएम कह देती हैं। वो कहती हैं, 'उसके अबाया को कोई हाथ नहीं लगा सकता है। इतने दिग्गज नेता आप सीएम यूपी के, माननीय, मैं इज्जत करती हूं, प्यार करती हूं आपसे क्यों आप इनते अच्छे नेता हैं, ये आपने क्या कर दिया। एक मुस्लिम औरत का आप नकाब खींच रहे हैं, ये कितने शर्म की बात है, मैं आपकी इतनी पूजा करती हूं, आपकी इतनी रिस्पेक्ट करती हूं, आप ऐसी हरकतें कर रहे हैं। अगर आपके पास मैं आती हूं, आपको ऐसे पूरे सरेबाजार में सबके सामने मैं आपकी धोती खींच लूं। आपके पैजामे का नाड़ा खींच लूं कैसा फील होगा आपको। एक तरफ आप औरत को इज्जत देते हो, दूसरी ओर इज्जत उतार लेते हो, शर्म नहीं आती आपको। आप मेरे फेवरेट नेता हैं, लेकिन ये क्या कर दिया आपने इस्लामिक औरत के साथ, जियो और जीने दो। मीडिया बुलाएं और इस औरत को बहन बोलकर माफी मांगे नीतीश जी, आपकी मैं इज्जत करती हूं, यूपी बिहार की इज्जत करती हूं, लेकिन औरत के साथ ऐसा अत्याचार, हमें नहीं होगा बर्दाश्त, आप माफी मांगे।'
लोगों का फनी रिएक्शन
इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की हंसी रोके नहीं रुक रही है। कोई उनके अंदाज का कायल हो रहा है तो कई उनके नाड़ा और धोती खींचने वाली बात पर ठहाके लगा रहा है। फिलहाल लोगों का ध्यान उनकी अटपटी बात पर जा रहा है, जिसमें वो कह रही हैं कि नीतीश कुमार यूपी के सीएम है। इससे सुनकर कई लोग कंफ्यूज दिखे तो कुछ ने कहा राखी कुछ भी कह सकती हैं। एक शख्स ने लिखा, 'गंभीर मुद्दे को भी राखी इतने मजाकिया अंदाज में कैसे पेश कर सकती हैं।' एक शख्स ने लिखा, 'कोई तो इसे बताओ नीतीश कहां के सीएम हैं।' एक अन्य शख्स ने लिखा है, 'नीतीश यूपी के सीएम कब बने।' एक यूजर ने कहा, 'इसे इतना भी नहीं पता कोई इसे जीके की क्लास दे।'
ये भी पढ़ें: डेब्यू हुआ महाफ्लॉप, 5 साल धूल फांकता रहा सुपरस्टार का लाडला, अब पापा की सुपरहिट फिल्म के सीक्वल से बदलेगा किस्मत
काम वाली बाई थी मां, बेटा बना TV का 'महाबली हनुमान', अब किस्मत ने ली ऐसी करवट, ऑस्कर पहुंची फिल्म