बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान जानवरों से बेहद प्यार करते हैं। खासतौर पर कुत्तों से उनका प्यार जगजाहिर है। खबरों के मुताबिक, शाहरुख के पास कई पेट डॉग हैं, जिनमें डैश (जापानी चिन), हल्क (लैब्राडोर), काई और जूसी (माल्टीज़) जैसे पेट डॉग शामिल हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर गौरी खान के अंकल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे साफ पता चलता है कि शाहरुख को अपने पेट डॉग्स से कितना प्यार है। इस वीडियो में गौरी खान के अंकल शाहरुख और उनके पेट डॉग से जुड़े एक किस्से के बारे में बता रहे हैं, जो किसी को भी भावुक कर दे। वह बताते हैं के कैसे एक रात जब शाहरुख घर लौटे तो उन्हें अपने पालतू कुत्ते की मौत की खबर मिली, जिसके बाद उन्होंने रात ढाई बजे उस पालतू कुत्ते की कब्र खुदवाई और उसे अपने घर के पास ही दफना दिया।
गौरी खान के अंकल का खुलासा
वीडियो में गौरी के चाचा कहते हैं, 'गौरी मेरी भांजी है, वो मेरी बड़ी बहन की बेटी। मैंने गौरी को एक डॉग गिफ्ट किया था, ये एक चाइनीज पेकिंगीज ब्रीड का डॉग था। गौरी ही नहीं, शाहरुख भी उस कुत्ते से बहुत प्यार करने लगे थे। एक बार शाहरुख एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में बाहर गए हुए थे, तभी उनकी अनुपस्थिति में कुत्ते की तबीयत खराब हो गई और फिर उसकी मौत हो गई। कुत्ते की मौत के बाद घर के नौकरों ने कुत्ते के शव को एक अच्छे से कपड़े में लपेटा और समुद्र तट पर ले गए। उस कुत्ते को उन्होंने वहां एक कब्र खोदी और वहीं दफना दिया।'
जब आधी रात घर लौटे शाहरुख खान
गौरी खान के मामा ने आगे कहा, 'जब शाहरुख खान शूटिंग के बाद आधी रात के बाद घर लौटे, तो उन्होंने उस पेट डॉग के बारे में पूछा। तब उन्हें बताया गया कि उसकी मौत हो गई है और उसे दफना दिया गया है। रात के ढाई बज रहे थे और उन्होंने कर्मचारियों को जगाया और कहा- 'मुझे ठीक-ठीक दिखाओ कि तुमने उसे कहां दफनाया है।' इसके बाद उन्होंने उस कुत्ते की कब्र खोदी और कुत्ते के शव को घर वापस ले आए, क्योंकि वो उसे अपने घर के पास ही दफनाना चाहते थे। उन्होंने उसे पिछवाड़े के आंगन में रखा और उस जगह को चिह्नित कर दिया। वह रोने भी लगे और फिर कर्मचारियों से कहा, 'तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मेरे कुत्ते को इस तरह फेंकने की?' 'वह हमारे साथ रहेगा, चाहे वह जीवित हो या मृत।'
गौरी खान ने शेयर की थी फोटो
गौरी खान ने अपने सोशल मीडिया फीड पर एक पुरानी तस्वीर साझा की थी, जिसमें उनके और शाहरुख खान के साथ उनका पालतू कुत्ता नजर आ रहा है। ये थ्रोबैक फोटो है, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि ये हो न हो वही चाइनीज पेकिंगीज कुत्ता है जिसका जिक्र गौरी के मामा ने वायरल हुए वीडियो में किया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान फिलहाल फिल्म 'किंग' को लेकर चर्चा में हैं। पिछले दिनों किंग की शूटिंग के भी कुछ वीडियो सामने आए थे, जिसमें उनके साथ दीपिका भी नजर आई थीं। किंग में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण, सुहाना खान और अभिषेक बच्चन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
ये भी पढ़ेंः थलपति विजय को मिला CM 2026 वाला लकी नंबर प्लेट, खास तोहफा पाकर मुस्कुराते दिखे 'जना नायकन', खोए-खोए आए नजर
'सस्ती सैयारा', नए शो 'सैराब' का प्रोमो देख जनता ने पकड़ लिया माथा, AI जनरेटेट कंटेंट पर भी मचा बवाल
Latest Bollywood News