2000 के दशक की शुरुआत में एक नए स्टार किड ने 'गैंगस्टर' फिल्म से शानदार शुरुआत की, जिसने दर्शकों और आलोचकों दोनों का दिल जीत लिया। उनके जबरदस्त अभिनय ने खलबली मचा दी थी और उन्हें अपनी पीढ़ी के सबसे होनहार कलाकारों में से एक बना दिया। हालांकि, बॉलीवुड में उनका स्टारडम कुछ विवादों के कारण खतरे में आ गया। लेकिन, उन्होंने इन चुनौतियों का सामना किया और खुद को फिर से स्थापित किया। इस बॉलीवुड एक्टर ने 1200 करोड़ का साम्राज्य अपने दम पर खड़ा किया। एक्टर से बिजनेस टायकून तक का सफर तय करने वाला ये स्टार किड कोई और नहीं बल्कि सुरेश ओबेरॉय के बेटे विवेक ओबेरॉय हैं।
एक्टर से बिजनेस टायकून बना ये स्टार किड
विवेक ओबेरॉय, जिन्होंने गैंगस्टर ब्लॉकबस्टर फिल्म कंपनी से शुरुआत की थी। इसमें उन्होंने अंडरवर्ल्ड डॉन का किरदार निभाया था, जिसे खूब सुर्खियां बटोरीं और आलोचकों की प्रशंसा भी बटोरी। फिल्म की सफलता ने विवेक को एक हिट स्टार किड बना दिया। अब विवेक ओबेरॉय एक्टिंग के साथ-साथ अपना बिजनेस भी संभालते हैं।
2000 के दशक का हिट स्टार किड कौन है?
अपने डेब्यू के बाद विवेक ओबेरॉय ने 'साथिया', 'युवा', 'मस्ती', 'होम डिलीवरी', 'डरना मना है' और 'रोड' जैसी फिल्मों में अपना हुनर दिखाया। रोमांटिक ड्रामा से लेकर कॉमेडी तक, हर रोल में विवेक ने अपना बेस्ट दिया और इसके लिए उन्हें पसंद भी किया गया। लेकिन, कहते हैं न कि समय कब बदल जाए कुछ नहीं पता। एक वक्त था जब विवेक का करियर आसमान छू रहा था और वे बॉलीवुड के जाने-माने चेहरों में से एक बन गए। लेकिन, उनका ये स्टारडम एक झटके में खत्म हो गया था।
एक विवाद ने बदल दी एक्टर की जिंदगी
विवेक ओबेरॉय का करियर तब उथल-पुथल से गुजरा जब उनकी लव लाइफ को लेकर विवाद हुआ। विवेक ओबेरॉय ने एश्वर्या राय संग काम किया था। यह झगड़ा 2005 में तब और बढ़ गया, जब विवेक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर सुपरस्टार पर उत्पीड़न और धमकी भरे कॉल करने का आरोप लगाया। इस विवाद ने उनके पेशेवर अवसरों को प्रभावित किया और निर्माता उन्हें कास्ट करने से हिचकिचाने लगे। इस दौरान भी, विवेक ने शूटआउट एट लोखंडवाला, मिशन इस्तांबुल, रक्त चरित्र और प्रिंस जैसी फिल्मों में अभिनय किया, लेकिन सार्वजनिक विवादों ने उनका स्टारडम फीका कर दिया, जिसके बाद उन्होंने बिजनेस की दुनिया में कदम रखा।
ये भी पढे़ं-
दहेज उत्पीड़न से तंग महिला ने की आत्महत्या, राजकुमार राव का फूटा गुस्सा, बोले- 'अब समय आ गया...'
Latest Bollywood News