अल्लू अर्जुन साउथ सिनेमा के सबसे बड़े स्टार्स में से हैं। साउथ में ही नहीं पूरे देश में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। अपने करियर में अल्लू अर्जुन कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके हैं। 2024 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'पुष्पा 2' ने तो बॉक्स ऑफिस पर ऐसा जलवा दिखाया कि हर कोई हैरान रह गया। अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। पुष्पा 2 के बाद से उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं है, लेकिन साउथ सिनेमा के जाने-माने निर्देशक अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर यानी 8 अप्रैल को एक बड़ा धमाका करने के लिए तैयार हैं। लेकिन, क्या आप उस शख्स के बारे में जानते हैं, जिनका अल्लू अर्जुन को सुपरस्टार बनाने में बड़ा हाथ रहा है। पुष्पा स्टार इन्हें अपना गुरु मानते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि अल्लू अर्जुन के गुरु कौन हैं।
कौन हैं अल्लू अर्जुन के गुरु?
अल्लू अर्जुन आज यानी 8 अप्रैल को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। अल्लू अर्जुन साउथ सिनेमा के एक बड़े फिल्मी घराने से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता अल्लू अरविंद साउथ सिनेमा के जाने-माने फिल्म निर्माता हैं और चाचा चिरंजीवी साउथ के बडे़ सुपरस्टार हैं। लेकिन, फिर भी अल्लू अर्जुन इन दोनों दिग्गजों को नहीं बल्कि फिल्म निर्देशक के. राघवेंद्र राव को अपना गुरु मानते हैं, जिन्होंने उन्हें फिल्म 'गंगोत्री' से बड़ा ब्रेक दिया था, जो 2003 में रिलीज हुई थी। अल्लू अर्जुन बतौर लीड एक्टर अपनी पहली फिल्म 'गंगोत्री' के निर्देशक के. राघवेंद्र राव को अपना गुरु और मार्गदर्शक मानते हैं।
हर साल ये नेक काम करते हैं अल्लू अर्जुन
अल्लू अर्जुन अपने दमदार अभिनय के लिए फिल्मफेयर और नंदी अवॉर्ड हासिल कर चुके हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं पुष्पा स्टार हर साल अपने जन्मदिन पर एक नेक काम करते हैं। वह हर साल अपने जन्मदिन पर रक्तदान करते हैं और साथ ही ब्लड डोनेट कैंप का आयोजन करते हैं, जिसमें उनके फैंस भी ब्लड डोनेट करने पहुंचते हैं। यही नहीं, बर्थडे पर अल्लू अर्जुन विकलांग बच्चों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भी अपने परिवार के साथ शामिल होते हैं और फिर अपने परिवार के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं।
अल्लू अर्जुन का करियर
अल्लू अर्जुन ने बतौर चाइल्ड एक्टर अपना करियर शुरू किया था। उनकी पहली फिल्म 'विजेता' थी, जो 1985 में रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्होंने 2003 में बतौर लीड एक्टर 'गंगोत्री' से डेब्यू किया और 2004 में रिलीज हुई 'आर्या' ने उन्हें शोहरत दिलाई। वहीं 2021 में रिलीज हुई 'पुष्पाः द राइज' ने ऐसी सफलता हासिल की कि देखते ही देखते साउथ सुपरस्टार से अल्लू अर्जुन पैन इंडिया स्टार बन गए। इस फिल्म के लिए उन्हें 'सर्वश्रेष्ठ एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार' भी मिला था। इसके बाद अल्लू अर्जुन 2024 में आई 'पुष्पा 2' को लेकर चर्चा में रहे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर दुनियाभर में 1785 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करके सबको हैरान कर दिया।
अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म
अल्लू अर्जुन अब दो फिल्मों में नजर आएंगे, जिनमें से एक है AA22xA6, जिसका टाइटल पोस्टर आज यानी अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर रिलीज होना है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आएंगी और फिल्म के निर्देशक एटली कुमार हैं। इसके अलावा अल्लू अर्जुन 'पुष्पा 3: द रैम्पेज' में नजर आएंगे, जिसे रिलीज होने में अभी 2 साल हैं। ये फिल्म 2028 में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।
ये भी पढ़ेंः Ramayana में रणबीर कपूर के लुक पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, दर्शकों से बोले- 'जो आपने अब तक देखा, वो बस शुरुआत है'
4000 करोड़ी 'रामायण' की मंथरा कौन? शाहरुख खान संग शुरू किया था करियर, आमिर-सलमान संग भी कर चुकी हैं काम
Latest Bollywood News