कौन हैं अंजुम खान? ग्लैमरस हसीना हैं शिवम दुबे की पत्नी, खूबसूरती के आगे नहीं टिकेंगी ईशान किशन की गर्लफ्रेंड
ईशान किशन की गर्लफ्रेंड की चर्चाओं के बीच क्रिकेटर शिवम दुबे की पत्नी भी सुर्खियों में आ गई हैं। शिवम की पत्नी का नाता भी मनोरंजन जगत से है और वो ग्लैमरस हसीना हैं। दोनों के बीच प्रेम कहानी कैसे शुरू हुई, जानें।
भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए ऑलराउंडर शिवम दुबे अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और शानदार गेंदबाजी के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं, लेकिन उनके इस सफल करियर के पीछे एक महिला का हाथ है, जो कोई और नहीं लेकिन उनकी सबसे बड़ी और साइलेंट सपोर्टर हैं। ये कोई और नहीं बल्कि शिवम दुबे की पत्नी अंजुम खान हैं। जहां शिवम मैदान पर चौके-छक्कों की बरसात करते हैं, वहीं अंजुम ने मनोरंजन जगत में अपनी एक खास पहचान बनाई है। सार्वजनिक जीवन में बेहद शालीन रहने वाली अंजुम न केवल एक पेशेवर मॉडल और एक्ट्रेस हैं, बल्कि एक समर्पित पत्नी और मां की भूमिका को भी बखूबी निभा रही हैं।
शिक्षा से ग्लैमर की दुनिया तक का सफर
अंजुम खान का जन्म 2 सितंबर 1986 को उत्तर प्रदेश के एक परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा के लिए अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को चुना, जहां से उन्होंने आर्ट्स में स्नातक की डिग्री हासिल की। पढ़ाई पूरी करने के तुरंत बाद ही उन्होंने ग्लैमर जगत की ओर रुख किया। एक मॉडल और अभिनेत्री के रूप में करियर की शुरुआत करने वाली अंजुम ने कई टीवी धारावाहिकों और म्यूजिक वीडियो में अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया। हालांकि उनकी प्रतिभा केवल अभिनय तक सीमित नहीं रही, वह बॉलीवुड की फिल्मों के लिए एक सफल वॉइस-ओवर आर्टिस्ट के रूप में भी जानी जाती हैं, जहां उनकी आवाज पात्रों में जान फूंकने का काम करती है।
यहां देखें पोस्ट
कैसे हुई शिवम से अंजुम की मुलाकात?
अंजुम और शिवम की प्रेम कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई पहली मुलाकात जल्द ही गहरी दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई। अपनी निजी जिंदगी को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखने वाले इस जोड़े ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया। 16 जुलाई 2021 को उन्होंने मुंबई के एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। उनकी शादी की सबसे खास बात यह थी कि यह हिंदू और मुस्लिम दोनों रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई, जो विविधता में एकता का एक खूबसूरत उदाहरण पेश करती है।
दो बच्चों के हैं पेरेंट्स
शादी के बाद अंजुम और शिवम का परिवार और भी खुशहाल हो गया। साल 2022 में उनके जीवन में पहले बेटे अयान का आगमन हुआ और इसके बाद जनवरी 2025 में उनकी छोटी बेटी मेहविश के जन्म ने उनकी खुशियों में चार चांद लगा दिए। अंजुम सोशल मीडिया पर अक्सर अपने परिवार की प्यारी तस्वीरें साझा करती हैं, जो उनके बीच के गहरे प्रेम और सामंजस्य को दर्शाती हैं।
ये भी पढ़ें: 3100 रुपये में बिक रही 'धुरंधर 2' की एक टिकट, फिर भी हाउसफुल हुआ शो, रिलीज से 9 दिन पहले ही कमा डाले 20 करोड़
