1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कौन हैं 'कुली' की गैंगस्टर लेडी? रजनीकांत संग किए दो-दो हाथ, श्रुति हासन पर भी पड़ी भारी

कौन हैं 'कुली' की गैंगस्टर लेडी? रजनीकांत संग किए दो-दो हाथ, श्रुति हासन पर भी पड़ी भारी

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'कुली' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस सुपरहिट फिल्म में कई बेहतरीन कलाकार एक साथ दिखाई दिए हैं। लेकिन, 'कुली' गैंगस्टर लेडी ने अपने किरदार से सबको चौंका दिया।

coolie Rachita Ram- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@RACHITA_INSTAOFFICIAL रचिता राम

सुपरस्टार रजनीकांत की हालिया फिल्म 'कुली' ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है। लोकेश कनगराज ने इस धमाकेदार एक्शन थ्रिलर का निर्देशन किया है। 'कुली द पावर​​हाउस' में थलाइवा के साथ-साथ अक्किनेनी नागार्जुन, आमिर खान, श्रुति हासन, उपेंद्र, सौबिन शाहिर और रेबा मोनिका जॉन जैसे मशहूर कलाकार भी हैं। पूजा हेगड़े ने भी 'मोनिका' गाने से दर्शकों का दिल जीत लिया। नागार्जुन ने फिल्म 'कुली' में खलनायक की भूमिका निभाई थी। हालांकि, इस फिल्म में एक खतरनाक लेडी विलेन भी है। उन्होंने साइमन के बेटे को पैसों के लिए फंसाने वाली महिला का शानदार किरदार निभाया है। 'कुली' में इस गैंगस्टर लेडी की एक्टिंग और एक्शन को देख दर्शक खुद को तालियां बजाने से नहीं रोक पाए। अब ये हीरोइन सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है और लोग उनके बारे में जानने के लिए काफी बेताब नजर आ रहे हैं।

लेडी विलेन बन छाईं कुली की ये हीरोइन

'कुली' की इस गैंगस्टर लेडी के किरदार और उनके एक्शन को देखकर दर्शक हैरान हैं। साउथ की इस एक्ट्रेस ने तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। हालांकि, उनकी कोई भी फिल्म हिट नहीं हुई। इस वजह से वह तेलुगु में एक ही फिल्म कर पाईं। लेकिन, उन्हें पहचान कन्नड़ में काम करके मिली। हम जिस खूबसूरत लेडी विलेन की बात कर रहे हैं उनका का नाम रचिता राम है। कन्नड़ सिनेमा की डिंपल क्वीन रचिता राम, रजनीकांत की फिल्म 'कुली' में अपने शानदार अभिनय के बाद सुर्खियों में छाई हुईं। 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'कुली' से रचिता ने कॉलीवुड में अपनी शुरुआत की और कल्याणी की शानदार भूमिका से दर्शकों का दिल जीत लिया। यह उनकी पहली फिल्म है जो सुपरहिट साबित हुई।

रजनीकांत की हीरोइन इन एक्टर्स संग भी कर चुकी हैं काम

कल्याण देव याद हैं? मेगास्टार चिरंजीवी के दामाद के तौर पर उन्होंने कुछ फिल्में कीं। 'सुपर मच्ची' उनमें से एक थी। इसमें रचिता राम भी थी। तेलुगु में उनकी यह एकमात्र फिल्म है। उन्होंने पुनीत राजकुमार, उपेंद्र, सुदीप, ध्रुव सरजा, दर्शन, शिवराज कुमार और दर्शन जैसे स्टार्स के साथ सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। कन्नड़ दर्शक एक्ट्रेस रचिता राम को प्यार से डिंपल क्वीन कहते हैं। रचिता इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाली कन्नड़ हीरोइन में से एक हैं। रचिता की एक बहन भी हैं, जिनका नाम नित्या राम है। वह कन्नड़ धारावाहिकों में काम कर रही हैं।

रचिता राम के परिवार का काला से गहरा नाता

रचिता राम का जन्म 3 अक्टूबर 1992 को कर्नाटक के बेंगलुरु में हुआ था। उनके परिवार का कला से गहरा नाता है, जिसका उनके करियर पर भी प्रभाव पड़ा है। उनके पिता के एस राम एक भरतनाट्यम नर्तक हैं। रचिता ने 2012 में लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक 'अरसी' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। उन्होंने 2013 में कन्नड़ फिल्म 'बुल बुल' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की और तब से 20 से ज्यादा फिल्मों में नजर आ चुकी है। बता दें कि इसके अलावा, रचिता एक प्रशिक्षित शास्त्रीय भरतनाट्यम नर्तकी हैं, जिन्होंने 50 से अधिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति दी है।

Latest Bollywood News