1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कौन हैं थाईलैंड की ओपाल सुचाता चुआंगसरी? जिसके सिर सजा 72वीं मिस वर्ल्ड का खिताब

कौन हैं थाईलैंड की ओपाल सुचाता चुआंगसरी? जिसके सिर सजा 72वीं मिस वर्ल्ड का खिताब

थाइलैंड की मॉडल ओपाल सुचाता चुआंगसरी ने हैदराबाद में आयोजित 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में ये खिताब अपने नाम कर लिया है। आइये जानते हैं कौन हैं ओपाल सुचाता चुआंगसरी।

Opal Suchata Chuangsri- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM ओपाल सुचाता चुआंगसरी

थाईलैंड की ओपाल सुचाता चुआंगसरी ने 72वीं मिस वर्ल्ड बनी हैं। तीसरी बार भारत में हुआ इस खिताब में भारत की नंदिनी गुप्ता ने हिस्सा लिया और कॉन्टिनेंटल टॉप-2 से बाहर हो गईं। मिस मार्टीनिक ने चौथा स्थान, मिस पोलैंड ने तीसरा स्थान और मिस इथियोपिया ने दूसरा स्थान हासिल हासिल किया। 72वीं मिस वर्ल्ड 2025 आज शाम 6:30 बजे हैदराबाद के तेलंगाना में HITEX प्रदर्शनी केंद्र में शुरू हुई। मिस वर्ल्ड 2025 का ग्रैंड फिनाले 108 प्रतियोगियों के परिचय के साथ शुरू हुआ। इस राउंड के बाद मेजबानों ने प्रत्येक महाद्वीप से शीर्ष 10 की घोषणा की। कई अन्य राउंड हुए और फिर शीर्ष 4 की घोषणा की गई। शीर्ष 4 की घोषणा के बाद, जूरी ने प्रत्येक प्रतियोगी से एक प्रश्न पूछा, जिससे उन्हें अगली मिस वर्ल्ड तय करने में मदद मिली।

कौन हैं ओपल सुचाता चुआंग्सरी ?

ओपल सुचाता चुआंग्सरी एक मॉडल और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों की छात्रा हैं। सुचाता एक दिन राजदूत बनना चाहेंगी। मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन पर उनके प्रोफाइल के अनुसार, ओपल को मनोविज्ञान और मानव विज्ञान में भी रुचि है। ओपल ने स्तन कैंसर का समर्थन करने वाले संगठनों के लिए स्वयंसेवा की है और उनके लिए सबसे गर्व का क्षण तब था जब उनके एक समर्थक ने कहा कि वह 'कैंसर मुक्त हैं और मैंने उनकी लड़ाई के दौरान उन्हें प्रेरित किया था, जब मैंने खुद 16 साल की उम्र में सर्जरी का सामना किया था, तब मुझे एहसास हुआ कि मेरा सबसे बड़ा डर अपने सपनों को जीने का मौका खोना था।' ओपल के पास गिटार को उल्टा बजाने की विशेष प्रतिभा है और उसके पास सोलह बिल्लियां और पांच कुत्ते पालतू जानवर के रूप में हैं। वह कहती है कि जीवन में उसका व्यक्तिगत आदर्श वाक्य है 'यह जानना कि आपके जीने के कारण एक जीवन आसानी से सांस ले पाया है, यही सफलता है।'

7वीं बार खिताब से चूका भारत

बता दें कि भारत में अब तक 3 बार ये प्रतियोगिता आयोजित की जा चुकी है। हालांकि भारत अब तक सबसे ज्यादा 6 बार ये खिताब जीतने वाला देश है। भारत के साथ केवल वेनेजुएला ने इस खिताब को 6 बार अपने नाम किया है। हालांकि नंदिनी से भारत को सातवीं बार विजेता बनाने की उम्मीदें थीं जो उनके बाहर होते ही टूट गईं। साल 1996 में ये प्रतियोगिता बैंगलुरु में आयोजित की गई थी। इसके बाद 2024 में मुंबई और इस साल तेलंगाना के हैदराबाद में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। भारत और वेनेजुयेला ने अब तक सबसे ज्यादा 6-6 बार ये खिताब अपने नाम किया है। भारत की आखिरी मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर रहीं थीं। सबसे पहले रीता फारिया ने इस खिताब को भारत के सिर सजाया था। इसके बाद 1994 में ऐश्वर्या राय ने ये खिताब जीता और 1997 में डायना हैडन भी इस खिताब की विजेता रहीं। 1999 में युक्ता मुखी और 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने ये खिताब अपने नाम किया। 

Latest Bollywood News