1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'रामायण' में कौन बना घर का भेदी विभीषण? पहले जयदीप अहलावत को ऑफर हुआ था रोल, लेकिन एक्टर ने दिखाया ठेंगा

'रामायण' में कौन बना घर का भेदी विभीषण? पहले जयदीप अहलावत को ऑफर हुआ था रोल, लेकिन एक्टर ने दिखाया ठेंगा

फिल्म 'रामायण' में विभीषण का किरदार कौन निभाएगा ये सवाल ट्रेलर आने के बाद भी लोग जानना चाहते हैं। पहले यह रोल जयदीप अहलावत को ऑफर हुआ था, लेकिन उन्होंने इस किरदार को करने से मना कर दिया था।

pawan kalyan harish uthman- India TV Hindi
Image Source : HARISH UTHMAN INSTAGRAM पवन कल्याण और हरीश उथमन।

नितेश तिवारी की मेगा-बजट फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है। स्टारकास्ट को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लंकापति रावण के भाई और भगवान राम के परम भक्त विभीषण का अहम किरदार कौन निभा रहा है? पहले यह रोल बॉलीवुड के मंझे हुए अभिनेता जयदीप अहलावत की झोली में गिरा था, लेकिन डेट्स के क्लैश की वजह से उन्हें इसे छोड़ना पड़ा। अब दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता हरीश उथमन पर्दे पर 'घर का भेदी' बनकर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

कौन हैं विभीषण के रोल में दिखने वाले एक्टर?

साउथ सिनेमा के बेहतरीन अभिनेता हरीश उथमन लंकापति रावण के छोटे भाई विभीषण के किरदार में नजर आएंगे। वही विभीषण जिन्हें घर का भेदी भी कहा जाता है। हरीश अपनी सधी हुई अदाकारी से विभीषण के आंतरिक द्वंद्व को पर्दे पर उतारते दिखेंगे। फिलहाल अभी तक ट्रेलर में उनकी झलक देखने को नहीं मिली है, लेकिन उनसे काफ उम्मीदें जुड़ी हुई हैं। राम भक्त के रूप में हरीश उथन कैसी एक्टिंग करते नजर आएंगे, ये फिल्म रिलीज होने के बाद ही देखने को मिलेगी। माना जा रहा है कि उनका रोल कई सरप्राइज एलिमेंट लेकर आएगा।

कौन हैं हरीश उथमन?

हरीश उथमन भारतीय सिनेमा के एक प्रतिभाशाली अभिनेता हैं, जिन्हें मुख्य रूप से तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में उनकी सशक्त अदाकारी के लिए जाना जाता है। अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले हरीश ने लगभग तीन साल तक एयर हॉस्टेस और केबिन क्रू के रूप में काम किया था। इसके बाद उन्होंने विज्ञापन जगत और मॉडलिंग में हाथ आजमाया। उनकी प्रभावशाली पर्सनालिटी और दमदार आवाज ने उन्हें सिनेमा की राह दिखाई, जहां उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर एक खास पहचान बनाई।

अभिनय करियर और सफलता का सफर

हरीश उथमन ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2010 की तमिल फिल्म 'ताताइया पट्टम' में मुख्य अभिनेता के रूप में की थी। हालांकि उन्हें असली पहचान और बड़ी सफलता विलेन और चरित्र भूमिकाओं के माध्यम से मिली। विशाल स्टारर फिल्म 'पांडिया नाडु' में उनके क्रूर विलेन के किरदार ने समीक्षकों और दर्शकों दोनों का ध्यान खींचा। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और दक्षिण भारतीय सिनेमा के बड़े निर्देशकों व सुपरस्टार्स के साथ काम किया। हरीश उथमन ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाई हैं। लोकेश कनकराज की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कैथी' और 'विक्रम' में पुलिस अधिकारी स्टीफन राज का उनका किरदार काफी चर्चित रहा। इसके अलावा तेलुगु फिल्म 'श्रीमंथुडू' में महेश बाबू के खिलाफ और 'तनि ओरुवन' में अरविंद स्वामी के साथी के रूप में उनके अभिनय को काफी सराहा गया। 'थोडारी', 'बैरवा', 'डोरा', 'भीष्म पर्वम' और 'सुजल: द वोर्टेक्स' जैसी फिल्मों व वेब सीरीज में उनके गंभीर और दमदार किरदारों ने उन्हें एक बेहतरीन चरित्र अभिनेता के रूप में स्थापित किया।

जयदीप अहलावत ने ये रोल क्यों छोड़ा?

हरीश उथमन से पहले ये रोल जयदीप अहलावत को ऑफर हुआ था, लेकिन एक्टर ने इस रोल को करने से मना कर दिया। एक्टर ने इस रोल को न करने की वजह भी बताई थी। एक्टर ने साफ कहा था कि वो इस रोल करना भी चाहते थे, लेकिन कर नहीं सके। दरअसल विभीषण के कई सीन रावण के साथ थे, ऐसे में यश और जयदीप अहलवात दोनों को एक ही वक्त पर मौजूद रहना जरूरी था, लेकिन दोनों की डेट्स मैच नहीं हो रही थी। ऐसे में उन्होंने ये रोल नहीं करने का फैसला किया।

कौन बना है रावण का नाना?

बता दें, इसी फिल्म में रावण के नाना सुमाली के रोल में टीवी के खूंखार विलेन नजर आएंगे। जिस एक्टर की हम बात कर रहे हैं, ये कोई और नहीं बल्कि चेतन हंसराज हैं। एक्टर की झलक ट्रेलर में बिगुल बजाते देखने को मिली है।

ये भी पढ़ें: साम, दाम, दंड, भेद से रावण ने हथियाई थीं 4 चीजें, जिसने बनाया उसे महाबली, 'रामायण' के ट्रेलर में दिखी इनकी साफ झलक

Latest Bollywood News