A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कौन है समरीन कौर? टीम इंडिया के पेसर अर्शदीप सिंह से प्यार के चर्चा, कभी आशीष चंचलानी से जुड़ा नाम, लगती है गजब हसीन

कौन है समरीन कौर? टीम इंडिया के पेसर अर्शदीप सिंह से प्यार के चर्चा, कभी आशीष चंचलानी से जुड़ा नाम, लगती है गजब हसीन

पेसर अर्शदीप सिंह की लव लाइफ चर्चा में आ गई है। उनकी गर्लफ्रेंड की खूबसूरती के चर्चे हो रहे हैं। लोग इस ग्लैमरस हसीना के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं। चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं।

samreen kaur- India TV Hindi
Image Source : SAMREEN KAUR INSTAGRAM समरीन कौर।

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह इन दिनों न केवल अपनी धारदार गेंदबाजी, बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया और गॉसिप गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई है कि अर्शदीप पंजाबी और बॉलीवुड एक्ट्रेस समरीन कौर को डेट कर रहे हैं। इस खबर ने तब जोर पकड़ा जब स्नैपचैट पर कुछ तस्वीरें वायरल हुईं, जिनमें अर्शदीप को एक मिस्ट्री गर्ल का हाथ थामे देखा गया। प्रशंसकों ने टैटू और एक्सेसरीज के आधार पर दावा किया कि वह लड़की कोई और नहीं बल्कि समरीन कौर ही हैं। अब चर्चाएं तेज हैं कि दोनों का प्यार परवान चढ़ रहा है।

मैदान से एयरपोर्ट तक साथ दिखे अर्शदीप और समरीन

27 वर्षीय अर्शदीप और 26 वर्षीय समरीन की नजदीकियों के सबूत हाल ही में कई मौकों पर मिले हैं। दोनों को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया था, जहां वे एक-दूसरे की बातों पर मुस्कुराते और शर्माते नजर आए। इसके अलावा दोनों को एक गुरुद्वारे में मत्था टेकते हुए भी देखा गया, जिसने इन अफवाहों को और बल दिया। आईपीएल के मौजूदा सीजन में समरीन की उपस्थिति भी काफी चर्चा का विषय रही है। गुरुवार 16 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के मुकाबले के दौरान समरीन स्टैंड्स में बैठकर अर्शदीप का उत्साह बढ़ाती नजर आईं। मैच के बाद उन्हें स्टेडियम से बाहर निकलते और अर्शदीप का इंतजार करते हुए पैपराजी ने अपने कैमरों में कैद किया।

कौन हैं समरीन कौर?

साल 2001 में जम्मू-कश्मीर में जन्मी समरीन कौर पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग और टीवी विज्ञापनों से की थी। 2018 में उन्होंने 'फेमिना मिस इंडिया' प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन दिया और जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व करते हुए स्टेट फाइनलिस्ट बनीं। समरीन ने अभिनय की दुनिया में भी अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने रणवीर सिंह स्टारर फिल्म '83' में 'सिमरन' का किरदार निभाया था, जो एमी विर्क के किरदार बलविंदर सिंह संधू की मंगेतर बनी थीं। इसके अलावा वह अर्जुन रामपाल की लीगल थ्रिलर 'नेल पॉलिश' और दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सरदार जी 2' में भी नजर आ चुकी हैं। समरीन ने बादशाह और गुरु रंधावा जैसे दिग्गज कलाकारों के संगीत वीडियो में भी काम किया है।

पुराने विवाद और आशीष चंचलानी के साथ जुड़ा नाम

अर्शदीप से पहले समरीन कौर का नाम मशहूर यूट्यूबर आशीष चंचलानी के साथ भी जोड़ा गया था। हालांकि, उस समय दोनों ने हमेशा खुद को एक-दूसरे का 'बेस्ट फ्रेंड' बताया था। कुछ समय पहले जब दोनों ने सोशल मीडिया पर साथ में तस्वीरें साझा करना बंद कर दिया, तो उनके ब्रेकअप और विवाद की खबरें आने लगीं। समरीन ने बाद में इन अफवाहों पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा था कि व्यक्तिगत कारणों से अब वे दोस्त नहीं हैं, लेकिन वे आज भी एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। लगभग तीन साल पहले उन्हें मुंबई में 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' की स्क्रीनिंग के दौरान एक साथ देखा गया था।

शादी की अटकलें और भविष्य

आईपीएल मैचों के दौरान समरीन की बार-बार मौजूदगी और अर्शदीप के साथ उनकी सार्वजनिक मुलाकातों ने प्रशंसकों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या यह रिश्ता अब दोस्ती से आगे बढ़ चुका है। हालांकि दोनों ने अभी तक आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उनकी केमिस्ट्री और हालिया तस्वीरें कुछ और ही कहानी बयां कर रही हैं। क्रिकेट प्रेमियों को अब इंतजार है कि कब यह जोड़ी अपने इस रिश्ते को सार्वजनिक करती है। फिलहाल अर्शदीप का ध्यान मैदान पर विकेट चटकाने पर है, तो समरीन उन्हें चीयर करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं।

ये भी पढ़ें: 150 करोड़ में बनी सुपरस्टार की फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर बैठ गया भट्टा, अब OTT पर आते ही बनी ट्रेंडिंग

Bhooth Bangla X Review: अक्षय का ब्लॉकबस्टर कमबैक, विंटेज प्रियदर्शन इज बैक, असरानी-परेश और राजपाल की हाई-वोल्टेज कॉमेडी

Latest Bollywood News