अगर संक्रांति पर रिलीज होने वाली किसी ऐसी फिल्म की बात करें, जिससे लोगों को काफी उम्मीद थी और वह बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई। प्रोमोशनल मटीरियल से कहीं बेहतर अगर कोई फिल्म थी तो वह मारुति की हॉरर-कॉमेडी 'द राजा साब', जिसमें प्रभास मुख्य भूमिका में थे। दुर्भाग्य से 400 करोड़ से ज्यादा के अनुमानित बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में केवल 208 करोड़ की कमाई की। 'पीपल मीडिया फैक्ट्री' के प्रोड्यूसर टीजी विश्व प्रसाद ने मंगलवार को हैदराबाद में अपनी आने वाली फिल्म 'गरिविदी लक्ष्मी' के प्रमोशन के दौरान इस बारे में बात की।
'द राजा साब' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई फेल?
'द राजा साब' के प्रोड्यूसर का मानना है कि संक्रांति पर रिलीज होने से फिल्म पर असर पड़ा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में विश्व से पूछा गया कि उन्होंने 'द राजा साब' की असफलता को किस तरह समझा और उसका एनालिसिस कैसे किया। प्रोड्यूसर मुस्कुराए और जवाब दिया, 'हम बहुत अच्छे मूड में हैं, ऐसा नहीं है कि द राजा साब के बारे में बात करने से मेरा मूड खराब हो जाएगा। एक बुनियादी गलती यह थी कि इसे एक खास सीजन संक्रांति में रिलीज किया गया। अगर हमने इसे किसी और समय रिलीज किया होता तो बात कुछ और होती। अभी हम मजा कर रहे हैं तो चलिए मजा करते हैं।'
प्रभास 'स्पिरिट' से करेंगे नुकसान की भरपाई
जब रिपोर्टर ने जोर देकर कहा कि उन्होंने प्रभास के फैंस को निराश किया है और पूछा कि क्या वह संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट' के साथ इसकी भरपाई करेंगे तो प्रोड्यूसर ने कहा, 'मैं स्पिरिट के लिए सिर्फ एक डिस्ट्रीब्यूटर हूं।' और पूछा कि 'भरपाई' से उनका क्या मतलब है। उन्हें बताया गया कि फैंस व्यापक रिलीज और अच्छे कलेक्शन की उम्मीद करते हैं, जो डिस्ट्रीब्यूटर के अधिकार क्षेत्र में आता है। विश्व ने जवाब दिया, 'हमें निश्चित रूप से द राजा साब के लिए साइज और स्केल के मामले में सबसे अच्छी रिलीज मिली, लेकिन क्योंकि इसे सीजन के दौरान रिलीज किया गया था और अन्य कारक भी थे।'
टिकट की कीमत का पड़ा बुरा असर
प्रोड्यूसर का कहना है कि रिलीज की तारीख के अलावा प्रीमियर में देरी और टिकट की कीमतें बढ़ने से भी लोग नाराज थे। विश्व ने कहा, 'जिस दिन हमने फिल्म रिलीज की। उसके प्रीमियर में देरी हुई और हमने टिकट की कीमतें भी बढ़ाने की कोशिश की थी। मुझे लगता है कि यह पहली फिल्म थी, जिसके लिए हमने टिकट की कीमतें बढ़ाने की कोशिश की; हमें ऐसा नहीं करना चाहिए था। इससे देरी हुई और लोग परेशान हो गए। इसके कई कारण हैं।' बता दें कि आप 'द राजा साब' जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
'स्पिरिट' कब होगी रिलीज
अब प्रभास की अगली फिल्म संदीप रेड्डी वांगा के साथ 'स्पिरिट' है, जिसे विश्व 2027 में रिलीज होने पर तेलुगु में डिस्ट्रीब्यूट करेंगे। 5 मार्च 2027 को रिलीज होने वाली इस फिल्म में तृप्ति डिमरी, विवेक ओबेरॉय, कंचना और ऐश्वर्या देसाई भी हैं। इसे भूषण कुमार, प्रणय रेड्डी वांगा, कृष्ण कुमार और प्रभाकर रेड्डी वांगा ने भद्रकाली पिक्चर्स और टी-सीरीज के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।
ये भी पढ़ें - OTT पर हिंदी में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जानें कहां स्ट्रीम हो रही फिल्म
Latest Bollywood News