A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्यों मामूटी की हर गाड़ी का होता है एक ही नंबर 369? करियर की शुरुआत में ही शुरू हुआ इससे जुड़ा सिलसिला

क्यों मामूटी की हर गाड़ी का होता है एक ही नंबर 369? करियर की शुरुआत में ही शुरू हुआ इससे जुड़ा सिलसिला

ममूटी के पास कारों का शानदार कलेक्शन है, जिसमें मिनी कूपर S, जगुआर XJ और ऑडी A7 शामिल हैं। इन सभी कारों का रजिस्ट्रेशन नंबर 369 है , लेकिन सवाल यह है कि ऐसा क्यों?

Mammootty- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@MAMMOOTTY मामूटी

सुपरस्टार ममूटी न सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग, बल्कि अपनी गाड़ियों और उनके नंबर 369 से जुड़े दिलचस्प किस्से के लिए भी जाने जाते हैं। उनके कलेक्शन में कई शानदार गाड़ियां हैं, जिनकी कीमती करोड़ों रुपये में है। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि ममूटी को नंबर 369 बहुत पसंद है, जो लोग यह जानते भी हैं। उन्हें भी यह नहीं पता कि उनकी जिंदगी में इस नंबर का इतना महत्व क्यों है। उनकी सभी गाड़ियां नंबर 369 से रजिस्टर्ड हैं।

मामूटी का नंबर 369 से खास कनेक्शन

कहा जाता है कि ममूटी ने अपने करियर की शुरुआत में एक ब्रीफकेस खरीदा था, जिसका लॉक कोड 369 था। उन्हें यह नंबर इसलिए पसंद आ गया क्योंकि यह 3 का मल्टीपल है और आखिर में उन्होंने अपनी सभी गाड़ियों के लिए इसी नंबर का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल के अनुसार शानदार गाड़ियों के कलेक्शन में बीएमडब्ल्यू ई 46 एम3, मिनी कूपर एस, जगुआर एक्सजे, टोयोटा लैंड क्रूज़र, ऑडी ए 7, मित्सुबिशी पजेरो स्पोर्ट, टोयोटा फॉर्च्यूनर और कई दूसरी लग्जरी गाड़ियां भी शामिल हैं। ये सभी गाड़ियां नंबर 369 से रजिस्टर्ड हैं। ममूटी की उन कारों के लिए एक Facebook पेज भी है, जिनका रजिस्ट्रेशन नंबर 369 है।

मामूटी की आने वाली फिल्में

ममूटी के आने वाले प्रोजेक्ट्स में मोहनलाल के साथ हाई-प्रोफाइल एक्शन थ्रिलर 'पैट्रियट' है, जो 1 मई, 2026 को रिलीज होने वाली है। अडूर गोपालकृष्णन द्वारा निर्देशित ड्रामा 'पदयात्रा' शामिल हैं। वह हाल ही में 'कलमकावल' में भी नजर आए थे और उनके अपने बैनर 'ममूटी कंपनी' के तहत कई प्रोडक्शन भी चल रहे हैं।

मोहनलाल संग मामूटी करेंगे धमाका

काफी लंबे समय के बाद मॉलीवुड के सुपरस्टार ममूटी और मोहनलाल एक्शन फिल्म 'पैट्रियट' के लिए एक साथ आ रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट अप्रैल से आगे बढ़ा दी गई है। 'पैट्रियट' को एक नई रिलीज डेट मिल गई है। यह स्पाई एक्शन ड्रामा अब 1 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले इसे 23 अप्रैल को रिलीज करने का प्लान था, लेकिन इसे टाल दिया गया था। 'पैट्रियट' में नयनतारा, कुंचाको बोबन और फहद फासिल भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

ये भी पढे़ं-

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: नंदिनी की बात सुन तुलसी को लगेगा झटका, करण होगा बेनकाब

Anupamaa: अनुपमा की जिंदगी में नए दुश्मन की हुई एंट्री, कहानी में आएगा बड़ा ट्विस्ट

Latest Bollywood News