1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन की वो फिल्म, जिसकी कश्मीर में हुई थी शूटिंग, शादी के सीन में बाराती बने थे एक्टर्स के घरवाले

अमिताभ बच्चन की वो फिल्म, जिसकी कश्मीर में हुई थी शूटिंग, शादी के सीन में बाराती बने थे एक्टर्स के घरवाले

यश चोपड़ा को कश्मीर की खूबसूरत वादियों से अलग ही लगाव था। उन्होंने अपनी कई फिल्मों की शूटिंग कश्मीर में की थी। इन्हीं में से एक फिल्म में अमिताभ बच्चन लीड रोल में थे, जिसकी शूटिंग में फिल्म के कलाकार अपने-अपने परिवार के साथ पहुंच गए थे।

Amitabh Bachchan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM अमिताभ बच्चन।

कश्मीर सिर्फ टूरिस्ट्स की ही नहीं फिल्म निर्माताओं की भी पहली पसंद है। यहां की खूबसूरत वादियां हर किसी का दिल जीत लेती हैं। आज कश्मीर में हालात तनाव भरे हैं, लेकिन एक समय था जब यहां कई फिल्मों की शूटिंग होती थी। हिंदी सिनेमा के जाने-माने फिल्म निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा का तो कश्मीर को लेकर अलग ही प्यार था। उन्होंने अपनी कई फिल्मों की शूटिंग कश्मीर की हसीन वादियों में की थी। इन्हीं में से एक फिल्म थी 'कभी कभी', जिसमें अमिताभ बच्चन, राखी, नीतू सिंह, ऋषि कपूर, शशि कपूर और वहीदा रहमान जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म की शूटिंग कश्मीर में हुई थी और फिल्म के स्टार अपने-अपने परिवार को लेकर कश्मीर पहुंच गए थे।

जब यश चोपड़ा ने स्टार्स के घरवालों को बना दिया बाराती

यश चोपड़ा की ये मल्टी स्टारर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सेमी हिट रही, लेकिन इस फिल्म को लेकर एक किस्सा काफी मशहूर है। जब फिल्म के कलाकार अपने-अपने परिवार को लेकर कश्मीर पहुंचे तो यश चोपड़ा ने भी इन कलाकारों की फैमिली का अपनी फिल्म में बखूबी इस्तेमाल किया। उन्होंने फिल्म के एक सीन के लिए सभी का इस्तेमाल करते हुए उन्हें बारात वाले सीन में बाराती और घराती बना दिया। जी हां, 'कभी कभी' के शादी वाले सीन में नजर आए कलाकार इस फिल्म के स्टार्स के फैमिली मेंबर ही थे।

1976 में रिलीज हुई थी कभी-कभी

ये फिल्म 1976 में रिलीज हुई थी, जो एक रोमांटिक फिल्म थी और इसकी कहानी अमित (अमिताभ बच्चन और पूजा (राखी) के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में राखी, अमिताभ बच्चन से प्यार करती हैं, लेकिन वह अपने माता-पिता की मर्जी के खिलाफ नहीं जाना चाहती, जिसके चलते उनकी शादी शशि कपूर से हो जाती है। लेकिन, दोनों की जिंदगी में तब नया मोड़ आता है जब सालों बाद फिर इनकी मुलाकात होती है। इसके बाद फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है।

 

आज भी पसंद किए जाते हैं गाने

अमिताभ बच्चन और राखी स्टारर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सेमी हिट रही, लेकिन इसके गाने सुपरहिट साबित हुए। फिल्म के कुछ गाने तो आज भी खूब सुने जाते हैं। 'कभी कभी' का टाइटल सॉन्ग आज भी खूब पसंद किया जाता है। जब ये फिल्म रिलीज हुई थी, इसे चार फिल्म फेयर अवॉर्ड मिले थे।

Latest Bollywood News