1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'असली मैच तो यूजी खेल रहा', युजवेंद्र की मिस्ट्री गर्ल संग चल रही थी मस्ती, बीच में आए विवेक तो होने लगी ऐसी-ऐसी बातें

'असली मैच तो यूजी खेल रहा', युजवेंद्र की मिस्ट्री गर्ल संग चल रही थी मस्ती, बीच में आए विवेक तो होने लगी ऐसी-ऐसी बातें

चैम्पियन्स ट्रॉफी के फाइनल मैच को देखने के लिए विवेक ओबेरॉय अपने बेटे के साथ पहुंचे थे। इस दौरान युजवेंद्र चहल और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड भी वहां मौजूद थे। विवेक ओबेरॉय ने इस दौरान का एक वीडियो शेयर किया जिसे देखने के बाद लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

Yuzvendra  Chahal, rj mahvash, vivek oberoi- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM युजवेंद्र चहल, आरजे महविश और विवेक ओबेरॉय।

रविवार को चैम्पियन्स ट्रॉफी का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। शानदार मुकाबले के दौरान भारतीय टीम को चियर अप करने के लिए कई सितारे भी पहुंचे थे। भारत ने शानदार अंदाज में खेलते हुए न्यूजीलैंड को हरा दिया। कीवी को चार विकेट से हराकर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की ट्रॉफी भारतीय टीम ने अपने नाम कर ली। इस मैच में कई शानदार मोड़ देखने को मिले। मजेदार मैच को देखने के लिए एक्टर विवेक ओबेरॉय भी पहुंचे थे। एक्टर के साथ उनका बेटा भी मैच देखता नजर आया। इस दौरान एक्टर ने एक वीडियो बनाकर भी साझा किया। इस वीडियो में भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल नजर आए। टीम से बाहर चल रहे युजवेंद्र चहल के साथ एक मिस्ट्री गर्ल भी इस वीडियो में दिखी। अब इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का मजेदार रिएक्शन सामने आ रहा है। 

विवेक ने दिखाया वीडियो

सामने आए वीडियो में विवेक ओबेरॉय के ठीक पीछे युजवेंद्र चहल ब्लैक आफटफिट में बैठे हैं। उनके साथ व्हाइट टी-शर्ट और ब्यू डेनिम एक लड़की भी बैठी नजर आ रही है। इस लड़की के साथ युजवेंद्र चहल बातों में लगे हुए हैं। दोनों की इन बातों के बीच ही विवेक ओबेरॉय एक वीडियो बनाने लगते हैं और अचानक ही युजवेंद्र चहल से सवाल करते हैं। वो पूछते हैं, 'यूजी क्या लग रहा है, 251 इंडिया जीतेगी?' इसके जवाब में युजवेंद्र कहते हैं, 'आराम से।' ये सुनते ही विवेक भी आराम से बोलकर हंस पड़ते हैं और युजवेंद्र चहल के बगल बैठी लड़की भी उन्हें देखते हुए मुस्कुराती रहती हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है और इसे देखने के बाद लोगों के ऐसे-ऐसे रिएक्शन आ रहे हैं जो आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे। 

यहां देखें वीडियो

लोगों का रिएक्शन

इस वीडियो को देखने के बाद एक शख्स ने लिखा, 'असली मैच तो यूजी खेल रहा।' एक और इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, 'यूजी भाई फुल मस्ती में।' वहीं तीसरे शख्स ने लिखा, 'यूजी ने आराम से आरजे महविश को जीत लिया।' एक शख्स ने मिस्ट्री गर्ल को पहचानते हुए लिखा, 'भाई ये तो आरजे महविश है।' एक और शख्स ने लिखा, 'अब बताओ तलाक किसकी वजह से हुआ धनश्री या चहल।' एक अन्य ने लिखा, 'धनश्री भाभी गईं, नई भाभी आईं।' एक ने तो मजे लेते हुए लिखा, 'फिर अपने मोहल्ले में ऐश्वर्या आई।' एक और शख्स ने चुटकी ली, 'भाई कबर की मिट्टी सूखी नहीं और दूसरी की तैयारी।'

कौन है ये लड़की

बता दें, युजवेंद्र चहल के साथ नजर आई ये लड़की कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस और आरजे महविश हैं। सोशल मीडिया पर महविश काफी पॉपुलर हैं। दोनों साथ में अक्सर नजर आते हैं। दोनों को पहली बार क्रिसमस सेलिब्रेट करते हुए देखा गया था। इसके बाद दोनों एक साथ एक होटल में जाते नजर आए थे, जिसका वीडियो काफी वायरल हुआ था। ये वीडियो धनश्री और युजवेंद्र की शादी में चल रहे अनबन के बाद सामने आया था। अब एक बार फिर दोनों साथ नजर आए हैं। इस बार दोनों काफी मस्ती करते दिखे। आर महविश ने एक इसकी कई झलकियां भी साझा की हैं। फिलहाल दोनों दुबई में साथ हैं।

Latest Bollywood News