A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड जब कैटरीना से ऑटोग्राफ लेने पहुंची उनकी हमशक्ल, विक्की कौशल की मिसेज का रिएक्शन देख बोले यूजर- 'घमंड टपक रहा'

जब कैटरीना से ऑटोग्राफ लेने पहुंची उनकी हमशक्ल, विक्की कौशल की मिसेज का रिएक्शन देख बोले यूजर- 'घमंड टपक रहा'

कैटरीना कैफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी हमशक्ल कही जाने वाली हीरोइन उनसे ऑटोग्राफ ले रही हैं। इस दौरान कैटरीना कुछ ऐसे रिएक्ट करती हैं, जिस पर यूजर उन्हें 'घमंडी' बता रहे हैं।

Katrina Kaif - India TV Hindi Image Source : INSTAGRAM जरीन खान ने कैटरीना कैफ के साथ शेयर किया थ्रोबैक वीडियो।

कैटरीना कैफ बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से हैं और सालों से उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी ये पोजिशन बरकरार रखी है। कैटरीना ने 2003 में 'बूम' से अपना डेब्यू किया था, जिसमें जैकी श्रॉफ, अमिताभ बच्चन जैसे कलाकार नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई और फिर बॉलीवुड के तमाम सुपरस्टार्स के साथ काम किया। कैटरीना बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से हैं, जिन्हें हर कोई पसंद करता है। लेकिन, इस बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो 2005 में रिलीज हुई 'रेस' के प्रीमियर का है, इस वीडियो में विक्की कौशल की मिसेज के साथ एक और बॉलीवुड हीरोइन नजर आ रही है, जो उनसे ऑटोग्राफ ले रही है। इस दौरान कैटरीना कुछ ऐसे रिएक्ट करती हैं, जिस पर उन्हें अब यूजर घमंडी बता रहे हैं।

जरीन ने शेयर किया कैटरीना कैफ के साथ वीडियो

दरअसल, इंस्टाग्राम पर कैटरीना का ये वीडियो जरीन खान ने शेयर किया है। जरीन खान इस वीडियो में कैटरीना से ऑटोग्राफ लेती नजर आ रही हैं, जिन्हें कैटरीना की हमशक्ल भी कहा जाता है। जब जरीन ने बॉलीवुड डेब्यू किया था तो हर कोई उन्हें देखकर कन्फ्यूज हो गया था। जरीन ने 2010 में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ 'वीर' से डेब्यू किया था और इस दौरान उनकी कैटरीना कैफ से तुलना होती थी। अब भी कुछ ऐसा ही है। लोगों का मानना है कि जरीन का चेहरा कैटरीना से काफी मिलता है।

रेस के प्रीमियर का वीडियो

कैटरीना के साथ अपना ये वीडियो शेयर करते हुए जरीन खान ने कैप्शन में लिखा- 'हे भगवान! यह वीडियो देखने के बाद याद आया कि ये याद आज भी इतनी ताजा है। मुझे यह पल अच्छी तरह याद है...यह फिल्म रेस के प्रीमियर का है। हमारे एक दोस्त का शुक्रिया जिसने हमें पास दिलवाए और हम इस खूबसूरत पल का अनुभव कर पाए। मैं उनकी बहुत बड़ी फैन थी, उन्हें देखकर मेरी आंखें खुली की खुली रह गईं। कभी नहीं सोचा था कि मैं एक दिन इस इंडस्ट्री का हिस्सा बनूंगी।'

जरीन खान का पोस्ट

जरीन खान आगे लिखती हैं- 'लेकिन, देखिए मैं इस वीडियो में कितनी खुश हूं, एक पूरी तरह से फैनगर्ल...कान से कान तक मुस्कुरा रही हूं, उस महिला से ऑटोग्राफ ले रही हूं जिसके बारे में मुझे लगता था कि वह बेहद खूबसूरत हैं और रहेंगी!' वीडियो में कैटरीना पिंक कलर की साड़ी में खड़ी नजर आ रही हैं और जरीन उनसे ऑटोग्राफ ले रही हैं। वह इस वीडियो में काफी खुश लग रही हैं। जरीन जैसे ही उनके पास आती हैं, वह उन्हें ऑटोग्राफ देती हैं, लेकिन उनके चेहरे से मुस्कान गायब है।

वीडियो पर यूजर्स के कमेंट

अब कैटरीना और जरीन के इस वीडियो पर यूजर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। खासतौर पर कैटरीना के रिएक्शन ने लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। एक यूजर ने लिखा- 'कैटरीना के चेहरे से घमंड टपक रहा है।' एक अन्य ने लिखा- 'पहले उनका रवैया अच्छा नहीं था, लेकिन अब वो मिलनसार और दोस्ताना हो गई हैं।' वहीं कुछ ने जरीन को उनका वो बयान याद दिलाया, जिसमें उनका कहना था कि उन्हें कैटरीना कैफ से तुलना पसंद नहीं है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के कमेंट्स की झड़ी लग गई है।

Latest Bollywood News