Happy Birthday: एक्ट्रेस जिसने परिवार के नाम कर दी खुशियां, पति ने खुलेआम किए अफेयर और बेटे पर लगे गंभीर आरोप
बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीना वहाब आज अपना जन्मदिन मना रही हैं और सोशल मीडिया पर खूब बधाइयां मिल रही हैं। जरीना ने अपने करियर में 179 से ज्यादा फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम किया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीना वहाब आज 66 साल की हो गई हैं और सोशल मीडिया पर फैन्स बधाई भेज रहे हैं। जरीना वहाब ने अपने करियर में 179 से ज्यादा फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम किया है। अपने करियर में खूब सफल रहीं जरीना ने अपनी जिंदगी परिवार के नाम कर दी। पहले पति के अफेयर्स झेले और फिर बेटे पर लगे संगीन आरोपों से भी दो हाथ करती रहीं। लेकिन आखिर में प्यार की जीत हुई और जरीना अब परिवार के साथ खुशी-खुशी रहती हैं। आज जन्मदिन के मौके पर हम जानते हैं जरीना वहाब के करियर की कहानी।
179 से ज्यादा फिल्मों और सीरियल्स में किया काम
जरीना ने अपने करियर की शुरुआत की साल 1974 में आई फिल्म 'इश्क इश्क इश्क' से की थी और इसमें प्रेमा नाम का किरदार निभाया था। इसके बाद अनोखा, रईसजादा, चितचोर और घरोंदा जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का दम दिखाया। जरीना ने अपने करियर में कई बेहतरीन किरदार भी निभाए हैं जो लोगों को खूब पसंद आए और तारीफें बटोरते रहे। अब तक अपने करियर में जरीना ने 179 से ज्यादा फिल्मों और सीरियल्स में काम किया है।
आदित्य पंचोली से की थी शादी
साल 1986 में जरीना ने बॉलीवुड के ही एक्टर आदित्य पंचोली से शादी की थी। आदित्य पंचोली भी अपने समय के हीरो रहे हैं और कई फिल्मों में नजर आए हैं। आदित्य पंचोली काफी गरम मिजाज के इंसान हैं और कई बार उनके झगड़ों के किस्से भी खूब देखने को मिले हैं। जरीना को आदित्य से प्यार था और दोनों साथ रहते थे। लेकिन आदित्य ने शादी के बाद भी कई अफेयर किए जिसकी जानकारी आखिरकार जरीना को भी लग गई थी। कंगना रनौत ने भी आदित्य पंचोली पर करियर के शुरुआती दौर में कई गंभीर आरोप लगाए थे। इतना ही नहीं घर की एक मेड ने भी आदित्य पंचोली को लेकर कई तरह के खुलासे किए थे।
परिवार के नाम कर दी जिंदगी
लेकिन जरीना ने कभी भी अपने परिवार के खिलाफ जाकर कोई कदम नहीं उठाया। अपने करियर में पूरी तरह सफल होने के बाद भी जरीना ने अपने परिवार को सपोर्ट किया। जरीना के बेटे सूरज पंचोली भी बॉलीवुड एक्टर हैं हालांकि अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाए हैं। लेकिन सूरज पंचोली भी अपनी गर्लफ्रेंड के सुसाइड मामले का दंश झेल चुके हैं। हालांकि बाद में जांच के बाद सूरज पंचोली सभी आरोपों से मुक्त हो गए और उन्हें क्लीन चिट भी मिल गई। लेकिन केस के दौरान परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। आज जरीना के जन्मदिन पर उनके फैन्स ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।
