1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक्टर डायरेक्टर की सुपरहिट दोस्ती, फोटो डाली तो मिली प्यारी नसीहत, बोलीं- 'Behave Yourself'

एक्टर डायरेक्टर की सुपरहिट दोस्ती, फोटो डाली तो मिली प्यारी नसीहत, बोलीं- 'Behave Yourself'

अभय देओल और जोया अख्तर की दोस्ती हाल ही में सोशल मीडिया पर दिखी है। जब अभय देओल ने ग्लैमसर फोटो डाली तो उनकी दोस्त जोया ने भी मजाकिया अंदाज में नसीहत दे डाली।

Abhay Deol And Zoya Akhtar- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM@ABHAYDEOL, ZOIEAKHTAR अभय देओल और जोया अख्तर

बॉलीवुड एक्टर अभय देओल और डायरेक्टर जोया अख्तर अच्छे दोस्त हैं और दोनों की दोस्ती बॉक्स ऑफिस पर भी सुपरहिट रही है। दोने फिल्म 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' में कमाल का काम किया था और एक ऐसी कहानी लोगों को दी जिसकी दीवानियत आज भी देखने को मिलती है। लेकिन इतने सालों से ये दोस्ती अब एक मिसाल बन गई है। यही वजह है कि हाल  ही में जोया ने  अभय देओल को मजाकिया नसीहत भी दे डाली है। दरअसल हाल ही में अभय देओल ने अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों पर जोया ने कमेंट करते हुए लिखा, 'ठीक से व्यहार कीजिये'। बेशक ने जोया ने मजाकिया अंदाज में  कहा है और दोनों की सालों पुरानी दोस्ती आज भी उतनी ही गहरी है इसकी झलक भी दिखाई है। 

फैन्स ने भी कमेंट्स में ली मौज 

अभय देओल ने अपनी लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है और फैन्स उनसे नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। अभिनेता ने अपनी एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह कैमरे की तरफ  ऐसे देख रहे हैं मानो लेंस से छेड़खानी कर रहे हों, जिससे उनके प्रशंसकों के दिलों की धड़कनें तेज हो गई हैं। तस्वीर में, उन्होंने सफेद रंग की एक स्टाइलिश शर्ट पहनी है, जिसमें उनका कातिलाना अंदाज और वो मुस्कान साफ दिखाई दे रही है। फैन्स ने भी अभय की तारीफ की है और कुछ ने उनके कैप्शन की भी मौज ली है। 

दोनों मिलकर दे चुके हैं सुपरहिट फिल्म

 बता दें कि जोया अख्तर और अभय देओल दोनों बॉलीवुड के बड़ा नाम हैं और सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। साल 2011 में जोया अख्तर की फिल्म 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' में अभय ने कमाल का किरदार निभाया था। इस किरदार को लोग आज भी याद करते हैं और ये फिल्म सबसे बेहतरीन कहानियों में गिनी जाती है। फिल्म के समय से ही जोया और अभय की दोस्ती है और ये अक्सर ही सोशल मीडिया पर नजर आती रहती है। 

जोया और अभय के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

अभय देओल इसी साल अपनी फिल्म बन टिक्की को लेकर काफी सुर्खियां बटोरते रहे थे। इस फिल्म में शबाना आजमी उनके साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आई थीं। अब अभय जल्द ही रॉक द शादी में नजर आने वाले हैं। आईएमडीबी के मुताबिक इस फिल्म में अभय 'रोहन'  नाम के किरदार में दिखेंगे। इसके साथ ही 'कर्ण' और 'इधु वेधालम सोल्लुम कढ़ाई' में नजर आने वाले हैं। वहीं जोया  गली बॉय-2 पर काम कर रही हैं।

Latest Bollywood News