- होम
- मनोरंजन
- मूवी रिव्यू
- बाग़ी 3
मूवी रिव्यू बाग़ी 3: टाइगर श्रॉफ का दमदार एक्शन लेकिन कहां है लॉजिक?
मूवी रिव्यू बाग़ी 3: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'बागी 3' रिलीज हो गयी है। आइए जानते हैं कैसी है फिल्म...
मूवी रिव्यू: ये कहानी आगरा में रहने वाले दो भाईयों की है, एक भाई माचो मैन है जिसका नाम है रॉनी (टाइगर श्रॉफ) तो दूसरा भाई है विक्रम (रितेश देशमुख) जो थोड़ा दब्बू और डरपोक है। अब डरपोक भाई बन गया पुलिसवाला और दूसरा भाई जिसपर 32 केस चल रहे हैं वो अपने भाई की रक्षा करता है, उसके पुलिसवाले सारे काम भी वही करता है। यहां तो फिर भी ठीक था लेकिन अब विक्रम सीरिया में बंदी हो गया है और रॉनी दुनिया के नक्शे से सीरिया को मिटाने पहुंच जाता है।
फिल्म की शुरुआत से ही लॉजिक गायब है जो पूरी फिल्म खत्म होने के बाद भी नहीं आता है। एक तो अकेले एक इंसान का जैश-ए- लश्कर से लड़ना हमें हजम नहीं होता है। उस पर एक सीन है जहां टाइगर श्रॉफ कैप्टन अमेरिका बनकर सारी गोलियां शील्ड से बचा लेते हैं और सारे आतंकियों की गोली एक साथ खत्म हो जाती है और ठीक उसी वक्त टाइगर शील्ड साइड फेंकते हैं और हाथापाई करने लगते हैं। कई सारी तोपें-चॉपर्स एक अकेले टाइगर को निशाना बनाती हैं लेकिन एक टाइगर तो टाइगर हैं उन्हें एक भी खरोंच नहीं आती है।
इतना ही नहीं गाड़ियां बम से उड़ रही हैं लेकिन रॉनी को कुछ नहीं होता है, एक जगह तो बम उड़ता है और रॉनी इस बार बम के साथ उड़कर चॉपर पर लटक जाता है। आप सोच में पड़ जाते हैं कि चल क्या रहा है?