LoveYatri Movie Review: फिल्म का म्यूजिक अच्छा, यंगस्टर्स को पसंद आ सकती है लव स्टोरी

LoveYatri Movie Review: फिल्म का म्यूजिक अच्छा, यंगस्टर्स को पसंद आ सकती है लव स्टोरी

LoveYatri Movie Review
मूवी रिव्यू:: लवयात्री
पर्दे पर: 5 अक्टूबर, 2018
कलाकार: राम कपूर, रोनित रॉय
डायरेक्टर: अभिराज मीनावाला
शैली: लव स्टोरी
संगीत: तनिष्क बागची

नई दिल्ली: सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा ने लवयात्री से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। आयुष के साथ ही यह वरीना हुसैन की भी पहली फिल्म है। फिल्म एक स्वीट सी लव स्टोरी है।

कहानी

सुश्रुत (आयुष शर्मा) जिसे प्यार से लोग सुसु कहते हैं, वडोदरा में एक गरबा टीचर है। उसका सपना है गरबा एकेडमी खोलने का। मनीषा/मिशेल (वरीना हुसैन) लंदन से वडोदरा आती हैं। दोनों साथ में घूमते-फिरते हैं और सुश्रुत को मनीषा से प्यार हो जाता है, लेकिन तभी पुराना अमीर बाप वाला ट्विस्ट आता है। मनीषा के पापा समीर पटेल (रोनित रॉय) सुश्रुत को उसकी औकात दिखाते हैं और उसके मन में मनीषा के लिए शक पैदा करते हैं, लेकिन सुश्रुत के मामा रसिक (राम कपूर) हमेशा सुश्रुत का सपोर्ट करते हैं। इसके बाद दोनों की लव स्टोरी का क्या होता है- इसके लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।

एक्टिंग

आयुष और वरीना ने अच्छी एक्टिंग की है। मनोज जोशी जैसे अच्छे एक्टर को फिल्म में थोड़ा बड़ा रोल मिलना चाहिए था। सुश्रुत के दोनों दोस्त निगेटिव और रॉकेट की एक्टिंग भी अच्छी है।

म्यूजिक

फिल्म में हल्की-फुल्की कॉमेडी है और यह डिपार्टमेंट जो सुश्रुत के दोनों दोस्तों के जिम्मे था। फिल्म के गाने, म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर बहुत अच्छा है। आयुष ने बहुत अच्छा डांस किया है।