1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. 2 साल की बच्ची ने गाया लता मंगेशकर का गाना 'लग जा गले', वीडियो हुआ वायरल

2 साल की बच्ची ने गाया लता मंगेशकर का गाना 'लग जा गले', वीडियो हुआ वायरल

रानू मंडल के बाद अब 2 साल की प्यारी से बच्ची ने लता मंगेशकर का गाना 'लग जा गले' गाया है। बच्ची के गाना गाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।

lata mangeshkar- India TV Hindi
लता मंगेशकर

लता मंगेशकर का गाना लग जा गले सभी को बेहद पसंद है। जितना पुराना यह गाना होता जा रहा है उतना ही लोगों को पसंद आता है। कुछ समय पहले रानू मंडल भी लता मंगेशकर का यह गाना गाकर इंटरनेट सेंसेशन बनी थी। रानू मंडल के बाद अब 2 साल की बच्ची ने यह गाना गाया है। 2 साल की प्यारी सी बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल हो रह वीडियो में बच्ची बेड पर लेटकर 'लग जा गले' गाना गाती नजर आ रही हैं। यह वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है और इसे बार-बार देखा जा रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक यह वीडियो जून में रिकॉर्ड किया गया था। उसके बाद इस वीडियो शेयर किया गया था। दिसंबर में दोबारा शेयर करने से यह वीडियो वायरल हो रहा है।

आपको बता दें लग जा गले गाना साधना और मनोज कुमार पर फिल्माया गया था। गाने को कंपोज मदन मोहन और लिरिक्स राजा मेहदी अली खान ने लिखे थे। यह 1964 में आई फिल्म 'वो कौन थी' का गाना है।