A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. आदित्य नारायण करेंगे 'इंडियन आइडल 11' की मेजबानी

आदित्य नारायण करेंगे 'इंडियन आइडल 11' की मेजबानी

गायक-अभिनेता आदित्य नारायण मशहूर रिएलिटी टीवी शो 'इंडियन आइडल' के आने वाले सीजन की मेजबानी करने के लिए चुने गए हैं। 

<p>आदित्य नारायण</p>- India TV Hindi
आदित्य नारायण

नई दिल्ली: गायक-अभिनेता आदित्य नारायण मशहूर रिएलिटी टीवी शो 'इंडियन आइडल' के आने वाले सीजन की मेजबानी करने के लिए चुने गए हैं। आदित्य ने इसकी पुष्टि करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, "एक नई शुरुआत। यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं 'इंडियन आइडल 11' की मेजबानी करूंगा। मुझे शुभकामनाएं दीजिए।"

इस पोस्ट के साथ आदित्य ने एक तस्वीर अपलोड की है जिसमें उन्हें ऑडिशन की प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों के साथ पोज देते देखा जा सकता है। 'इंडियन आइडल' के पिछले सीजन्स की मेजबानी कई सेलेब्रिटीज ने की थी जिनमें हुसैन कुवाजर्वाला, मिनी माथुर, करण वाही, मंदिरा बेदी और मनीष पॉल शामिल हैं।