आलिया भट्ट 'ब्रह्मास्त्र' की टीम रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी के साथ मना रही हैं वेकेशन, शेयर की तस्वीर
आलिया भट्ट नए साल का जश्न 'ब्रह्मास्त्र' के दोस्तों रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी के साथ मना रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ में नजर आने वाले हैं। दोनों को फिल्म के सेट पर ही एक-दूसरे से प्यार हो गया था। फैन्स को अब इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। ब्रह्मास्त्र में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म 2020 में रिलीज होगी।