A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. ईद पर आसिम रियाज फैंस को देंगे तोहफा, रैप म्यूजिक करेंगे रिलीज

ईद पर आसिम रियाज फैंस को देंगे तोहफा, रैप म्यूजिक करेंगे रिलीज

बिग बॉस 13 फेम स्टार और मॉडल असीम रियाज ने शुक्रवार को ईद के मौके पर रैपर के रूप में अपना डेब्यू ट्रैक रिलीज किया। असीम ने 'बैक टू स्टार्ट' को गाने के साथ लिखा भी है। 

rap- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/ASIM RIAZ ईद पर आसिम रियाज फैंस को देंगे तोहफा

बिग बॉस 13 फेम स्टार और मॉडल असीम रियाज ने शुक्रवार को ईद के मौके पर रैपर के रूप में अपना डेब्यू ट्रैक रिलीज किया। असीम ने 'बैक टू स्टार्ट' को गाने के साथ लिखा भी है। असीम का कहना है कि 2015 से ही मैं इसकी तैयारी कर रहा था और श्रोताओं के लिए इसकी और पॉलिश करना चाहते थे।

उन्होंने कहा, हम अपने चारों ओर एक नजर डालते हैं और हम देखते हैं कि सब कुछ बदल रहा है और बहुत सारे अच्छे बदलाव को अपनाया जा रहा है। मेरे पास 2015 से बैक टू स्टार्ट था और मैं इसे तब तक पॉलिश करना चाहता था जब तक श्रोताओं के लिए मैं इसे रिलीज करने के लिए तैयार नहीं हो जाता।

आसिम ने कहा, मैं इसकी रिलीज से बहुत उत्साहित हूं। इस ईद पर मेरी इच्छा है कि सभी को इस बदलाव को अपनाने और आगे बढ़ने की ताकत मिले। रैप सॉन्ग उनके करियर के शुरूआती संघर्ष के दिनों को दर्शाता है। ये गाना सोनी म्यूजिक इंडिया के तहत रिलीज किया गया है।

आसिम रियाज का रैप के लिए प्यार बिग बॉस 13 के सीजन में भी नजर आया था। शो के दौरान उन्होंने कई बार रैप का जौहर दिखाया है।

(इनपुट-आईएएनएस)