A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. मशहूर भजन गायक नरेंद्र चंचल का निधन

मशहूर भजन गायक नरेंद्र चंचल का निधन

फेमस भजन गायक नरेंद्र चंचल का दोपहर में निधन हो गया। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंन दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली।

मशहूर भजन गायक नरेंद्र चंचल का निधन- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV मशहूर भजन गायक नरेंद्र चंचल का निधन

मशहूर भजन गायक नरेंद्र चंचल का आज दोपहर में निधन हो गया। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। दलेर मेहंदी ने ट्ववीट करके इसकी जानकारी दी।

इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा ने भी ट्वीट करके शोक जताया। उन्होंने लिखा, 'माँ दुर्गा के भजन गा कर पूरी दुनिया में नाम कमाने वाले नरेंद्र चंचल के निधन से दुःख हुआ. माँ दुर्गा उन्हें अपने चरणों में स्थान दे और उनके परिवार को, उनके चाहने वालों को ये आघात सहने की शक्ति दे।'

नरेंद्र चंचल का जन्म 16 अक्टूबर 1940 को हुआ था। वो कई दशकों से भजन-कीर्तिन के क्षेत्र में सक्रिय थे। 'चलो बुलावा आया है' भजन से उन्हें लोकप्रियता हासिल हुई थी।  उन्होंने राज कपूर की मूवी 'बॉबी' में भी गाना गाया था।