1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. ईद 2020: कोरोना वायरस के चलते फीका ना पड़े त्योहार, इसलिए करीबियों को इन बॉलीवुड गानों से दें मुबारकबाद

ईद 2020: कोरोना वायरस के चलते फीका ना पड़े त्योहार, इसलिए करीबियों को इन बॉलीवुड गानों से दें मुबारकबाद

लॉकडाउन के चलते इस रौनक भरे त्योहार को फीका ना पड़नें दें और घर पर रहकर ही इसे खूबसूरत बनाएं।

eid 2020 bollywood songs- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: @TSERIES.OFFICIAL ईद 2020: बॉलीवुड के हिट गानों से करीबियों को भेजें मुबारकबाद

इस बार सोमवार को ईद मनाई जाएगी। बीते शनिवार को चांद का दीदार नहीं होने के बाद ये ऐलान किया गया। इसी के साथ रोजेदारों को 30वें रोजे पर एक दिन और अल्लाह की इबादत करने का मौका मिला। भले ही इस बार कोरोना वायरस की वजह से लोग एक-दूसरे के गले नहीं मिल पाएंगे, लेकिन दुआ यही रहेगी कि सभी इस घातक महामारी से महफूज रहें। लॉकडाउन के चलते इस रौनक भरे त्योहार को फीका ना पड़नें दें और घर पर रहकर ही इसे खूबसूरत बनाएं। हिंदी सिनेमा में ईद का त्योहार सेलिब्रेट करने के लिए कई हिट गानें बने हैं, जिन्हें आप अपने करीबियों को सुनाकर मुबारकबाद दे सकते हैं।

फिल्म: बजरंगी भाईजान
गाना: आज की पार्टी

फिल्म: तुमको ना भूल पाएंगे
गाना: मुबारक ईद मुबारक

फिल्म: हीरो हिंदुस्तानी
गाना: चांद नजर आ गया

फिल्म: किक
गाना: जुम्मे की रात

फिल्म: जोधा अकबर
गाना: ख्वाजा मेरे ख्वाजा