A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. फरहान अख्तर की फिल्म 'तूफान' का नया गाना रिलीज, मृणाल ठाकुर संग दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री

फरहान अख्तर की फिल्म 'तूफान' का नया गाना रिलीज, मृणाल ठाकुर संग दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री

ये गाना बेहद खूबसूरत है, जिसे फरहान अख्तर और मृणाल ठाकुर पर फिल्माया गया है। इसमें दोनों की प्यार भरी केमिस्ट्री दिखाई गई है।

farhan akhtar Toofaan releases the heartfelt music video of Arijit Singh track Ananya watch - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: FAROUTAKHTAR फरहान अख्तर की फिल्म 'तूफान' का नया गाना रिलीज, मृणाल ठाकुर संग दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री 

बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'तूफान' सुर्खियों में है। इस मूवी को दर्शकों ने काफी सराहा है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता राकेश ओमप्रकाश मेहरा की बॉक्सिंग ड्रामा में अजीज अली और अनन्या की कहानी ने लोगों को खूब लुभाया। अब इसका खूबसूरत ट्रैक 'अनन्या' रिलीज हो गया है। इसे अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है, जबकि लिरिक्स जावेद अख्तर ने लिखे हैं। शंकर एहसान लॉय ने इसे कंपोज्ड किया है। 

ये गाना बेहद खूबसूरत है, जिसे फरहान अख्तर और मृणाल ठाकुर पर फिल्माया गया है। इसमें दोनों की प्यार भरी केमिस्ट्री दिखाई गई है। यहां देखिए गाने का वीडियो:

फरहान अख्तर की 'तूफान' को ऋतिक रोशन और हरभजन सिंह से मिली तारीफ

'तूफान' फरहान अख्तर द्वारा निभाए गए एक बॉक्सर की कहानी है, जो अपनी हदों को पार करता है और जीतने के लिए कड़ी मेहनत करता है। यह फिल्म 16 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है। इसमें मृणाल ठाकुर को फरहान की प्रेमिका के रूप में और परेश रावल को उनके कोच के रूप में दिखाया गया है।