A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. लोक गायिका शारदा सिन्हा कोरोना वायरस से हुईं संक्रमित, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

लोक गायिका शारदा सिन्हा कोरोना वायरस से हुईं संक्रमित, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

लोक गायिका शारदा सिन्हा कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है।

sharda sinha- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/BIHARKOKILA शारदा सिन्हा

लोक गायिका शारदा सिन्हा कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने शुक्रवार को फेसबुक को वीडियो शेयर करके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी है। शारदा सिन्हा ने बताया वह सावधानियां बरत रही हैं।

शारदा सिन्हा ने वीडियो के अंत में अपने फैन्स से अपना ध्यान रखने और सावधानियां बरतने के लिए कहा है।

पद्म भूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा मैथली भाषा की लोक गायिका हैं। वह भोजपुरी, मैथली सहित कई भाषाओं में गाना गा चुकी हैं। उनकै मैथली भाषा में छट पूजा का गाना 'हो दीनानाथ' सभी को बहुत पसंद है।

शारदा सिन्हा ने हिंदी भाषा में भी गाने गाए हैं। उन्होंने काहे तो से सजना, चार फूटिया चोखरे जैसे कई गाने गाए हैं। 26 जनवरी 2018 में शारदा सिन्हा को पद्म भूषण ने सम्मानित किया गया था।