A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. 'हो जा आवारा' गाने की शूटिंग क्यों रही सनी देओल के बेेटे करण देओल के लिए मुश्किल, जानिए वजह

'हो जा आवारा' गाने की शूटिंग क्यों रही सनी देओल के बेेटे करण देओल के लिए मुश्किल, जानिए वजह

अभिनेता-राजनेता सनी देओल के बेटे करण देओल का कहना है कि उनकी डेब्यू फिल्म 'पल पल दिल के पास' के लिए 'होजा आवारा' गाने की शूटिंग फिजिकली चैलेंजिंग थी। 

<p>हो जा आवारा</p>- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM हो जा आवारा

मुंबई: अभिनेता-राजनेता सनी देओल के बेटे करण देओल का कहना है कि उनकी डेब्यू फिल्म 'पल पल दिल के पास' के लिए 'होजा आवारा' गाने की शूटिंग फिजिकली चैलेंजिंग थी। मंगलवार को रिलीज हुए इस गाने में करण और सेहर बंबा की केमिस्ट्री साफ देखी जा सकती है। इस गाने की शूटिंग हिमाचल प्रदेश के विभिन्न भागों में की गई जैसे कि काजा, तबो, स्पीति वैली और खबर। ऐश किंग और मोनाली ठाकुर ने गीत को अपनी आवाज दी है और सिद्धार्थ और गरिमा ने गीत के बोल लिखे हैं।

करण ने कहा, "गाने के लिए शूटिंग करते वक्त हमने काफी अच्छा वक्त गुजारा। शूटिंग के दौरान रैपलिंग से लेकर नदी पार करने के लिए जिप लाइनिंग तक हमने कई एडवेंचर स्पोटर्स किए। हालांकि यह फिजिकली चैलेंजिंग था, लेकिन मैंने 'होजा आवारा' की पूरी शूटिंग का आनंद लिया।"

सनी देओल द्वारा निर्देशित यह फिल्म 20 सितंबर को रिलीज होगी।