A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. म्यूजिक कंपोजर वाजिद खान का पुराना वीडियो देख इमोशनल हुए प्रसून जोशी, कहा- पुराने तारों को छेड़ दिया

म्यूजिक कंपोजर वाजिद खान का पुराना वीडियो देख इमोशनल हुए प्रसून जोशी, कहा- पुराने तारों को छेड़ दिया

दिवंगत म्यूजिक कंपोजर वाजिद खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वह गीतकार प्रसून जोशी की तारीफ कर रहे हैं।

prasoon joshi band wajid khan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM प्रसून जोशी और वाजिद खान

साल 2020 किसी के लिए अच्छा नहीं रहा है। कोरोना वायरस महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई झटके लगे हैं। इस दौरान कई महान कलाकार इस दुनिया को छोड़कर चले। इनमें म्यूजिक कंपोजर वाजिद खान भी शामिल हैं। वाजिन खान 1 जून को इस दुनिया से चले गए थे। हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हुआ था। वाजिद खान की एक पुरानी वीडियो वायरव हो रही है जिसमें वह मशहूर गीतकार प्रसून जोशी की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। वाजिद का यह वीडियो देखकर प्रसून जोशी इमोशनल हो गए हैं।

प्रसून जोशी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- धन्यवाद आपने पुराने तारों को छेड़ दिया। वीडियो में वाजिद खान प्रसून जोशी की इतनी तारीफ कर रहे हैं जिसे सुनकर हर कोई इमोशनल हो जाए।

कुछ दिन पहले वाजिद के भाई साजिद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर डॉक्टर्स और हॉस्पिटल स्टाफ को शुक्रिया कहा था। साजिद ने लिखा- हमारे प्यारे वाजिद का 47 साल उम्र की में 1 जून को कार्डिक अरेस्ट की वजह 00:30 बजे सुराना सेठिया अस्पताल में निधन हो गया था। बीते साल उनका सफल किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था और अस्पताल में गले के संक्रमण का इलाज चल रहा था। हम डॉक्टर प्रिंस सुराना का आभार जताना चाहते हैं। वह एक परिवार की तरह थे और अपने डॉक्टरों की टीम के साथ एक भाई की तरह वाजिद की देखभाल करते थे। और पूरे अस्पताल के कर्मचारियों का शुक्रिया जो वाजिद का इलाज कर रहे थे और ड्यूटी की कॉल से परे उसकी देखभाल कर रहे थे और उसके इलाज के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी थी। हम आप सभी का दिल से शुक्रिया करना चाहते हैं। वाजिद हमेशा हमारे दिलों में रहेगा।

47 वर्षीय गायक-संगीतकार वाजिद खान दिल और किडनी संबंधी बीमारियों के साथ ही कोविड-19 से संक्रमित थे।

 

Related Video