A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. शादी के बाद नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत ने की 'लड़ाई', वीडियो हो रहा है वायरल

शादी के बाद नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत ने की 'लड़ाई', वीडियो हो रहा है वायरल

बॉलीवुड की मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। नेहा कक्कर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की एक लोकप्रिय सिंगर हैं और उनके गाने हमेशा टॉप पर शुमार रहते हैं।

Neha Kakkar- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/NEHA KAKKAR शादी के बाद नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत ने की 'लड़ाई', वीडियो हो रहा है वायरल

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। नेहा कक्कर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की एक लोकप्रिय सिंगर हैं और उनके गाने हमेशा टॉप पर शुमार रहते हैं। नेहा ने अब तक अपनी आवाज़ में कई गाने गाए हैं, अपनी गानों से वह लोगों को दीवाना बना देती। नेता के पति रोहनप्रीत खुद भी एक एक सिंगर हैं। हाल ही में रोहन और नेहा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह लड़ाई करते हुए नजर आ रहे हैं। आप इस बात पर यकीन करें कि क्या ये कपल वाकई लड़ाई कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि ये सिर्फ एक मजाक था। 

सिंगर नेहा ने कुछ समय पहले रोहनप्रीत सिंह से शादी की थी। नेहा और रोहन अक्सर साथ में वीडियो शेयर करते हैं। इस बीच नेहा ने एक वीडियो शेयर किया जो चौंकाने वाला है। नेहा कक्कर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दोनों एक-दूसरे से लड़ते नजर आ रहे हैं।  

नेहा की तरफ से शेयर किए गए इस वीडियो में आप नेहा को रोहन की नोक झोक देख सकते हैं, जिस पर रोहन नेहा के सिर पर बार-बार हाथ मारते हुए दिखाई दे रहा है, जिससे नेहा को भी गुस्सा आ रहा है, फिर गुस्से में नेहा भी रोहन को मारती है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में म्यूजिक सुनाई देता है। उसी गाने को शेयर करते हुए नेहा ने लिखा कि खुद तैनू मैं दस्सा। दरअसल, नेहा और रोहन एक साथ इस गाने को लेकर आ  रहे हैं। नेहा और रोहन का प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।