A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Video: निक्की तंबोली और टोनी कक्कड़ का नया गाना 'नंबर लिख' रिलीज होते ही मचा रहा है धूम

Video: निक्की तंबोली और टोनी कक्कड़ का नया गाना 'नंबर लिख' रिलीज होते ही मचा रहा है धूम

सिंगर टोनी कक्कड़ और निक्की तंबोली का गाना 'नंबर लिख' रिलीज हो गया है। ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों की नोंक-झोक और केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है।

number likh song out nikki tamboli tony kakkar watch- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: NIKKI TAMBOLI Video: निक्की तंबोली और टोनी कक्कड़ का नया गाना 'नंबर लिख' रिलीज होते ही मचा रहा है धूम 

बिग बॉस 14 से लोकप्रियता हासिल करने वाली निक्की तंबोली चर्चा में रहती हैं। वो इन दिनों केपटाउन में 'खतरों के खिलाड़ी 11' की शूटिंग कर रही हैं। इस बीच उनका और सिंगर टोनी कक्कड़ का गाना 'नंबर लिख' रिलीज हो गया है। ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों की नोंक-झोक और केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है। 

वीडियो में निक्की और टोनी टेलीफोन बूथ के सामने खड़े हैं। निक्की से टोनी नंबर लेने की कोशिश में जुटे हुए हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आ रही है। 

निक्की तंबोली बनना चाहती हैं 'नागिन', कहा - एकता कपूर के साथ करना चाहती हूं काम

'नंबर लिख' गाने को अगम-अजीम ने डायरेक्ट किया है। वहीं अंशुल गर्ग ने प्रस्तुत किया है। 

फिलहाल निक्की केपटाउन में हैं। वो सोशल मीडिया पर अन्य कंटेस्टेंट्स के साथ फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इस बार 'खतरों के खिलाड़ी' के 11वें सीजन में निक्की के अलावा श्वेता तिवारी, दिव्यांका त्रिपाठी, राहुल वैद्य, अनुष्का सेन, विशाल आदित्य सिंह, अर्जुन बिजलानी सहित कई जानी-मानी हस्तियां दिखाई दे देंगी।