A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Oye Hoye Hoye: धनश्री वर्मा और जस्सी गिल के नए म्यूजिक वीडियो का ऐलान, 12 मार्च को किया जाएगा रिलीज

Oye Hoye Hoye: धनश्री वर्मा और जस्सी गिल के नए म्यूजिक वीडियो का ऐलान, 12 मार्च को किया जाएगा रिलीज

पंजाबी सिंगर जस्सी गिल और धनश्री वर्मा के नए म्यूजिक वीडियो की रिलीज का ऐलान कर दिया गया है। धनश्री ने इसकी घोषणा सोशल मीडिया पर की है।

Jassi Gill, Dhanshree Verma- India TV Hindi
Image Source : TWITTER/@DHANSHREEVERMA9 Jassi Gill and Dhanshree Verma

पंजाबी सिंगर जस्सी गिल बहुत जल्द एक और डांस ट्रैक के साथ वापस आने वाले हैं! भूषण कुमार की टी-सीरीज़ की तरफ से बनाए जा रहे म्यूजिक वीडियो 'ओये होए होये' में वह धनश्री वर्मा के साथ नजर आएंगे। धनश्री ने अपने शानदार डांस से हर किसी को प्रभावित किया है, ऐसी आशा है इस बार भी उनके शानदार डांस स्टेप्स देखने को मिलेंगे।

बता दें धनश्री वर्मा ने हाल ही में भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से शादी रचाई है।

'ओए होये होये' को हैप्पी रायकोटी की तरफ से लिखा गया है। अरविंद खैरा की तरफ से डायरेक्ट किए गए इस ट्रैक को एक विशाल सेट पर फिल्माया गया है। 

हाल ही में धनश्री ने इस म्यूजिक वीडियो से जुड़ा पोस्टर सोशल मीडिया पर रिलीज किया है। 

जस्सी के फैंस उनके अगले सॉन्ग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जाहिर है इस ऐलान के बाद उनके फैंस के दिलों को थोड़ा सुकून जरूर आया होगा