लता मंगेशकर का 'एक प्यार का नगमा' गाकर फेमस हुईं रानू मंडल का गाना 'तेरी मेरी हीर' कल रिलीज होने वाला है। गाने का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है।
Image Source : INSTAGRAMRanu mondal
इंटरनेट सेंसेशन रानू मंडल ने हाल ही में हिमेश रेशमिया के साथ अपना पहला गाना तेरी मेरी हीर रिकॉर्ड किया था। यह गाना हिमेश की आने वाली फिल्म हैप्पी, हार्डी और हीर का होगा। रानू मंडल का यह गाना अब कल रिलीज होने जा रहा है। गाने के रिलीज से पहले इसका टीज़र रिलीज किया गया है।
रातोरात स्टार बनीं रानू मंडल का लता मंगेशकर का गाना एक प्यार का नगमा गाकर वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी फिल्म में गाने का ऑफर दिया और अब तक वह हिमेश के साथ तीन गाने रिकॉर्ड कर चुकी हैं।
रानू मंडल इन दिनों सुर्खियों का हिस्सा भी बनी हुई हैं। उनकी बेटी ने उनके साथ रहने वालों पर इल्जाम लगाए हैं कि वह एलिजा को उनकी मां से मिलने नहीं देते हैं। साथ ही उन्हें धमकी भी दे रहे हैं।