संजय दत्त की आने वाली फिल्म 'प्रस्थानम' का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है।फिल्म 20 सिंतबर को रिलीज होने जा रही है।
Image Source : YOUTUBEPrassthanam title track
संजय दत्त की फिल्म 'प्रस्थानम' का ट्रेलर कल रिलीज हुआ है। ट्रेलर के बाद आज फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया गया है। पॉलिटिकल ड्रामा से भरपूर इस फिल्म के टाइटल ट्रैक में राजनीति के दाव-पेंच ही दिखाए गए हैं।
गाने को देव नेगी ने गाया है और फरहाद समजी ने कंपोज किया है। फिल्म में संजय दत्त के साथ मनीषा कोइराला, अली फजल, चंकी पांडे, जैकी श्रॉफ, अमायरा दस्तूर अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।
कल फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसमें सभी की एक्टिंग दमदार है। सभी किरदार के डायलॉग्स आपके दिमाग में उसकी छाप छोड़ देते हैं।
प्रस्थानम से संजय दत्त एक निर्माता के रुप में डेब्यू करने जा रहे है। यह फिल्म साल 2010 में आईं तेलुगू फिल्म प्रस्थानम का हिंदी रीमेक है।