1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. सनी लियोनी का पंजाबी गाना 'हॉलीवुड वाले नखरे' हुआ रिलीज, देखें वीडियो

सनी लियोनी का पंजाबी गाना 'हॉलीवुड वाले नखरे' हुआ रिलीज, देखें वीडियो

सनी लियोनी का नया पंजाबी गाना 'हॉलीवुड वाले नखरे' रिलीज हो गया है। इस गाने में सनी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

Sunny leone latest punjabi song- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE Sunny leone latest punjabi song

फिल्मों के बाद अब सनी लियोनी(Sunny Leone) म्यूजिक वीडियो में भी नजर आने वाली है। उनका पंजाबी गाना हॉलीवुड वाले नखरे रिलीज हो गया है। गाने के रिलीज होने से पहले इसका टीजर भी रिलीज किया गया था। जिसे खुद सनी लियोनी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

यह गाना 15 फरवरी को रिलीज हुआ है और रिलीज होने के कुछ घंटों बाद ही गाने को 5 लाख से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं। गाने में सनी ब्लू कलर की ड्रेस में काफी सुदंर लग रही हैं। गाने की शूटिंग दुबई और ग्रीस में की गई है। गाने में सनी के साथ बैकग्राउंड डांसर भी डांस कर रहे हैं। हॉलीवुड वाले नखरे उपेश जंगवाल ने गाया है। यह उनका पहला गाना है।

आपको बता दें जब सनी लियोनी ने गाने का टीजर शेयर किया था तो शेयर होने के 5 घंटे के अंदर ही उस टीजर को 65 लाख से ऊपर व्यूज मिल गए थे।

सनी लियोनी बॉलीवुड के साथ-साथ पंजाबी और साउथ इंडस्ट्री में कदम रख रही हैं। वह मलयाली फिल्म 'रंगीला' में लीड रोल में नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही वह फिल्म 'वीरमादेवी' में भी नजर आने वाली है।

सनी लियोनी इससे पहले भी कई पंजाबी गानों की वीडियो में नजर आ चुकी हैं। कनिका कपूर के गाने सुपर गर्ल फ्रॉम चाइना में भी सनी लियो नजर आ चुकी हैं। सनी ने फिल्म 'जिस्म 2' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद सनी 'जैकपॉट','वन नाइट स्टैंड', 'एक पहेली लीला', 'रागिनी एमएमएस' जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

Also Read: