A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Tu Bhi Sataya Jayega: अली गोनी और जैस्मिन भसीन का म्यूजिक वीडियो 'तू भी सताया जाएगा' हुआ रिलीज

Tu Bhi Sataya Jayega: अली गोनी और जैस्मिन भसीन का म्यूजिक वीडियो 'तू भी सताया जाएगा' हुआ रिलीज

अली गोनी और जैस्मिन भसीन का दूसरा म्यूजिक वीडियो 'तू भी साताया जाएगा' रिलीज हो गया है। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Tu Bhi Sataya Jayega: अली गोनी और जैस्मिन भसीन का म्यूजिक वीडियो 'तू भी साताया जाएगा' हुआ रिलीज- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/ALY GONI Tu Bhi Sataya Jayega: अली गोनी और जैस्मिन भसीन का म्यूजिक वीडियो 'तू भी साताया जाएगा' हुआ रिलीज

बिग बॉस 14 के घर पर अपने रोमांस से सभी के दिलों में राज़ करने वाले  जैस्मिन भसीन और अली गोनी काफी चर्चा में बने रहते हैं। बिग बॉस के घर से बाहर आते ही दोनों का रोमांटिक अंदाज फैंस को काफी पसंद आया। शो के समाप्त होने के  इस क्यूट कपल ने टोनी कक्कड़ के गीत 'तेरा सूट' में नजर आए।  अब यह जोड़ी आपको एक बार फिर उनके  'तू भी सताया जाएगा' में नजर आए है। जिसका वीडियो सामने आ चुका है।  इस गाने में प्यार, बदले और धोखे को दिखाया गया है। 

मंगलवार को निर्माताओं ने वीडियो शेयर कर दिया है। इस वीडियो को निर्देशित नवजीत बुट्टर ने किया है। वहीं विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है। इस पूरे गाने को जयपुर से महलों पर शूट किया गया है।  गाने की बात करें तो इसमें जैस्मीन और अली गोनी एक किरदार को निभा रहे है जो अपनी शादी को लेकर काफी दुखी है। जिसकी शुरुआत होती है जैस्मीन दुल्हन बनी बैठी होती हैं और रूम में अली नशे में धुत होकर आता है और फिर वह जैस्मीन को धक्का देकर सो जाता है। बाद में यह पता चला कि अली एक और लड़की को धोखा दे रहा है । जिसके बाद  भी वह बार-बार जैस्मीन के दिल को तोड़ता है।

़गाने में दोनी की बॉन्डिंग फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। जैस्मिन भसीन और अली गोनी से अपने इंस्टाग्राम ने अपने इस म्यूजिक वीडियो को शेयर किया है।