1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Garmi Song Out:'स्ट्रीट डांसर 3D' का नया गाना हुआ रिलीज, नोरा फतेही और वरुण धवन ने दिखाए शानदार मूव्स

Garmi Song Out:'स्ट्रीट डांसर 3D' का नया गाना हुआ रिलीज, नोरा फतेही और वरुण धवन ने दिखाए शानदार मूव्स

वरुण धवन की आने वाली फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3D' का नया गाना 'गर्मी' रिलीज हो गया है। गाने में वरुण और नोरा फतेही शानदार डांस करते नजर आ रहे हैं।

garmi song out- India TV Hindi
वरुण धवन और नोरा फतेही का गर्मी सॉन्ग हुआ रिलीज।

वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्ट्रीट डांसर 3D जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर और एक गाना रिलीज हो चुका है। आज दूसरा गाना 'गर्मी' रिलीज हो गया है। इस गाने में वरुण धवन और नोरा फतेही शानदार मूव्स करते नजर आ रहे हैं। गाने का टीज़र कल रिलीज कर दिया गया था।

'गर्मी' गाने को बादशाह और नेहा कक्कड़ ने गाया है। गाने के लिरिक्स और कंपोज भी बादशाह ने किया है। नोरा फतेही और वरुण धवन के साथ कोरियोग्राफर धर्मेश, राघव भी डांस करते नजर आ रहे हैं।

गर्मी से पहले मुकाबला रिलीज हुआ था। यह प्रभुदेवा के गाने मुकाबला को रिक्रिएट किया गया है। इस गाने में प्रभुदेवा के साथ वरुण धवन और श्रद्धा कपूर ने डांस किया है।

स्ट्रीट डांसर 3D में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही और प्रभुदेवा अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म 24 जनवरी 2020 को रिलीज हो रही है। स्ट्रीट डांसर 3D को रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया है।