1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. लता मंगेशकर, अमिताभ बच्चन सहित दिग्गज कलाकार देंगे 'हम हिंदुस्तानी' गाने में अपनी आवाज़

लता मंगेशकर, अमिताभ बच्चन सहित दिग्गज कलाकार देंगे 'हम हिंदुस्तानी' गाने में अपनी आवाज़

75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 'हम हिंदुस्तानी' नाम का एक गाना रिलीज किया जाएगा। जिसमें लता मंगेशक, अमिताभ बच्चन, कैलाश खेर और सोनू निगम सहित दिग्ग्ज कलाकार अपनी आवाज़ देंगे।

Hum Hindusatani- India TV Hindi
Image Source : ANI लता मंगेशकर, अमिताभ बच्चन सहित दिग्गज कलाकार देंगे 'हम हिंदुस्तानी' गाने में अपनी आवाज़

भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस से पहले, महान कलाकार लता मंगेशकर और अमिताभ बच्चन ने आने वाले सॉन्ग 'हम हिंदुस्तानी' के लिए भारतीय फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री के कई अन्य सदस्यों के साथ सहयोग किया है। ट्रैक में लता मंगेशकर, बिग बी, पद्मिनी कोल्हापुरी, सोनू निगम, कैलाश खेर, अलका याज्ञनिक और शब्बीर कुमार देशभक्ति के गाने गाते हुए दिखाई देंगे। प्रियांक शर्मा और पारस मेहता द्वारा उनके म्यूजिक लेबल 'धमाका रिकॉर्ड्स' के लिए प्रोड्यूस किया गया यह सॉन्ग देशभक्ति की धुन पर भावपूर्ण आवाज़ें पेश करता है। 

युवा कलाकार श्रद्धा कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, श्रुति हासन, तारा सुतारिया, अंकित तिवारी, सिद्धांत कपूर और जन्नत जुबेर ने भी गाने को अपनी आवाज दी है, जिसे प्रियांक शर्मा और म्यूजिक लेबल धमाका रिकॉर्ड्स के पारस मेथा ने बनाया है।

इस बारे में प्रियांक ने कहा, "महान अभिनेता और गायक जो इस गान में पहली बार एक साथ आए हैं, निश्चित रूप से देश और दुनिया के लिए हमारी भावनाओं में पूरी तरह से गूंजेंगे, प्यार और आशा को एकजुट और फैलाएंगे।"

'हम हिंदुस्तानी' 13 अगस्त को रिलीज होगी।

(इनपुट-एएनआई)