A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. जब यो यो हनी सिंह को हॉन्ग कॉन्ग में फैंस ने घेरा!

जब यो यो हनी सिंह को हॉन्ग कॉन्ग में फैंस ने घेरा!

यो यो हनी सिंह के लिए अपने सफल गीत मखना, उर्वशी और सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले सोनू के टीटू की स्वीटी एल्बम के साथ साल 2018 सुपरहिट रहा है।

<p>जब यो यो हनी सिंह को...- India TV Hindi
जब यो यो हनी सिंह को हॉन्ग कॉन्ग में फैंस ने घेरा!

मुंबई: देश के म्यूजिक सेंसेशन यो यो हनी सिंह दुनिया भर में कई लोगों के पसंदीदा रॉकस्टार हैं। हाल ही में, संगीतकार अपने एक कॉन्सर्ट के लिए   हॉन्ग कॉन्ग    पहुंचे थे जहाँ गायक को आने बीच देखकर प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया!

इस दौरे के दौरान जब यो यो हनी सिंह ने  हॉन्ग कॉन्ग  की सड़कों पर कदम रखा, तो उनके प्रशंसकों के बड़े हुजूम ने यो यो के हिट गीत 'चार बोटल वोडका' गाते हुए उन्हें घेर लिया था। यह एक यादगार लम्हा था क्योंकि देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी प्रशंसकों का प्यार देख कर हनी सिंह अभिभूत महसूस कर रहे थे। यो यो हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रशंसकों के साथ अपना वीडियो साझा किया है जिसमें यह स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि कैसे प्रशंसक उन पर प्यार की बरसात कर रहे है!

यो यो हनी सिंह के लिए अपने सफल गीत मखना, उर्वशी और सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले सोनू के टीटू की स्वीटी एल्बम के साथ साल 2018 सुपरहिट रहा है। इस वर्ष भी उन्होंने हमें खड्के ग्लासी और गुड़ नालो इश्क मीठा के साथ पार्टी एंथम दिए है, जिसके बाद अब हम उनके आगामी गानों के लिए उत्साहित है।

इसके अलावा, डैपर गायक-रैपर ने हाल ही में अपने कुछ प्रशंसकों से मुलाकात की और वे उनके साथ समय बिता कर काफी भाग्यशाली महसूस कर रहे थे और साथ ही उन्हें उनकी सफलताओं के लिए बधाई भी दी। इस खास अवसर पर, गायक ने अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत करते हुए उन्हें अपने असीम प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। इतना ही नहीं, यो यो ने अपने प्यारे प्रशंसकों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई और उन सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कुल मिलाकर यह हनी और उनके प्रशंसक दोनों के लिए एक यादगार लम्हा था और वे अपने आइडल से मिल कर सुपर रोमांचित महसूस कर रहे थे।

यो यो हनी सिंह के आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में सुनकर प्रशंसक ओर अधिक उत्साहित हो गए है और अब उनके गानों के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इनपुट- एजेंसी

Related Video