A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. हनी सिंह ने लॉकडाउन में बनाई बॉडी, शेयर की लेटेस्ट पिक्चर

हनी सिंह ने लॉकडाउन में बनाई बॉडी, शेयर की लेटेस्ट पिक्चर

रैपर ने इंस्टाग्राम पर अपनी नए टोंड शरीर की तस्वीरें शेयर की हैं। उनका नया लुक प्रशंसकों को बहुत पसंद आ रहा है।

<p>Honey singh </p>- India TV Hindi
Honey singh 

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगे लॉकडाउन के बीच पॉप स्टार यो-यो हनी सिंह अपने वजन और बॉडी बिल्डिंग पर काम कर रहे हैं, और लगा रहा है कि इस लॉकडाउन का सबसे अधिक लाभ उठा रहे हैं। क्योंकि इसका परिणाम काफी अच्छा दिख रहा है। रैपर ने इंस्टाग्राम पर अपनी नए टोंड शरीर की तस्वीरें शेयर की हैं। उनका नया लुक प्रशंसकों को बहुत पसंद आ रहा है।

हनी सिंह ने शेयर तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, "जैसा कि मैंने आपको बताया था कि कार्य प्रगति पर है।"

रैपर अपने हालिया गीत 'लोका' में भी काफी मोटे दिखाई दिए थे, लेकिन उनकी लॉकडाउन पोस्ट से ऐसा लगता है कि हनी सिंह अब उस छवि को बदलने के लिए तैयार हैं।

शेयर हुई टोंड शरीर की तस्वीर देखते ही उनके प्रशंसकों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं।एक प्रशंसक ने टिप्पणी की, "ओल्ड योयो जल्द ही आ रहा है!"एक अन्य प्रशंसक ने उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा, आप हमेशा एक विजेता हैं!

इनपुट- आईएनएस