A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. OTT पर 13 साल पुरानी सीरीज का भौकाल, बॉलीवुड स्टार्स वाली क्राइम-थ्रिलर ने हॉटस्टार पर जमाया कब्जा, 8.1 है IMDb रेटिंग

OTT पर 13 साल पुरानी सीरीज का भौकाल, बॉलीवुड स्टार्स वाली क्राइम-थ्रिलर ने हॉटस्टार पर जमाया कब्जा, 8.1 है IMDb रेटिंग

ओटीटी पर इन दिनों एक ऐसी सीरीज भौकाल काट रही है, जो हाल ही में या 1-2 साल पहले नहीं बल्कि 13 साल पहले रिलीज हुई थी। अब जब से ये सीरीज ओटीटी पर स्ट्रीम हुई है, ट्रेंडिंग लिस्ट में भी जगह बना ली है।

24 show- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@JIOHOTSTAR 24 शो।

हर हफ्ते ओटीटी पर कुछ न कुछ नया जरूर रिलीज होता है, लेकिन ऐसी कम ही फिल्में या सीरीज होती हैं, जो दर्शकों के दिल फतह कर ले। पिछले कुछ सालों में पाताल लोक, मिर्जापुर से लेकर दिल्ली क्राइम जैसी सीरीज ने दर्शकों के दिल जीते हैं। लेकिन, आज हम आपको एक ऐसे शो के बारे में बताते हैं, जो कहने को तो 13 साल पहले रिलीज हुई थी, लेकिन ओटीटी पर इसकी एंट्री अब जाकर हुई है। एक्शन और थ्रिलर से भरी ये सीरीज ऐसी है, जिसे देखकर किसी का भी दिल गदगद हो जाए। हम बात कर रहे हैं 2013 में आए स्पाई थ्रिलर टीवी सीरीज '24' की, जिसमें बॉलीवुड स्टार्स की पूरी टोली थी। टीवी शो में जहां अनिल कपूर लीड रोल में थे तो वहीं और भी कई बॉलीवुड स्टार उनके साथ इसमें अहम भूमिका में नजर आए थे।

8.1 है आईएमडीबी रेटिंग

साल 2013 में आया अनिल कपूर का स्पाई-थ्रिलर शो '24' काफी चर्चा में रहा था। उन दिनों इसे दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला था। यही नहीं, ये अपने समय का सबसे महँगा शो भी था, जिसके राइट्स अनिल कपूर ने भारी-भरकम रकम में खरीदे थे। इस शो ने दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ-साथ खूब तारीफें हासिल की। अब हाल ही में ये 13 साल पुराना शो ओटीटी पर आया है और जब से ओटीटी पर दस्तक दी है, दर्शक एक बार फिर इसके दीवाने हो गए हैं। यही वजह है कि अब ये 13 साल पुराना शो फिर से चर्चा में है।

24 की आईएमडीबी रेटिंग

2013 में आई '24' एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर है, जिसमें अनिल कपूर ने एटीयू चीफ जय सिंह राठौर की भूमिका निभाई है। ये शो अमेरिकी टीवी शो का आधिकारिक हिंदी रीमेक है, जिसमें अनिल कपूर के साथ टिस्का चोपड़ा, मंदिरा बेदी, सपना पब्बी और अनीता राज जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में हैं। ये सीरीज अब जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकती है, जो स्ट्रीमिंग के बाद से ही ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है। आईएमडीबी पर इस जासूसी थ्रिलर को 8.1 रेटिंग मिली है।

अनिल कपूर के हालिया प्रोजेक्ट

अनिल कपूर हाल ही में प्राइम वीडियो की फिल्म 'सुबेदार' में नजर आए थे। इसमें उन्होंने रिटायर्ड आर्मी अफसर का किरदार निभाया था और उनके साथ शो में राधिका मदान, आदित्य रावल, मोना सिंह, फैसल मलिक, सौरभ शुक्ला और नाना पाटेकर जैसे कलाकार भी अहम रोल में नजर आए थे। वहीं अनिल कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह शाहरुख खान और सुहाना खान स्टारर 'किंग' और 'फैमिली बिजनेस' में नजर आएंगे।

ये भी पढ़ेंः 400 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनी महाफ्लॉप, फिल्म का बना मजाक तो डायरेक्टर का टूटा सब्र, बोले - 'ये बहुत हर्ट करता है'
TV TRP: तुलसी के पोते रियो के आते ही फिर नंबर वन बना 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2', 'अनुपमा' को लगा झटका