A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 8.1 रेटिंग वाली एक्शन-थ्रिलर फिल्म, रोमांच से भरपूर है हर सीन, 2 घंटे 46 मिनट की धांसू कहानी हिला देगी दिमाग

8.1 रेटिंग वाली एक्शन-थ्रिलर फिल्म, रोमांच से भरपूर है हर सीन, 2 घंटे 46 मिनट की धांसू कहानी हिला देगी दिमाग

ओटीटी पर एक्शन-थ्रिलर कंटेंट देखने का क्रेज दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में दर्शकों के लिए एक से बढ़कर एक फिल्में-सीरीज उपलब्ध है। आज हम आपके लिए एक ऐसी ही जबरदस्त एक्शन-थ्रिलर लेकर आए हैं, जिसमें भरपूर सस्पेंस भी है।

vijay movie Kaththi- India TV Hindi
Image Source : SCREEN GRAB FROM PEN MOVIES YT एक्शन-थ्रिलर फिल्म

अगर आप ओटीटी पर कुछ अच्छा देखना चाहते हैं और कुछ समझ नहीं आ रहा है तो आज हम आपके लिए एक जबरदस्त माइंड ब्लोइंग फिल्म लेकर आए हैं, जिसकी कहानी देख आपको मजा आ जाएगा। इसकी दिमाग हिला देने वाली कहानी आपके होश उड़ा देगी। इस फिल्म में आपको जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। इतना ही नहीं फिल्म की कहानी आपको आखिर तक बांधे रखेगी। 2 घंटे 46 मिनट की ये फिल्म 2014 सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसकी कहानी के अलावा स्टार कास्ट भी जबरदस्त है। सिर्फ इतना ही नहीं, इसमें आपको सस्पेंस का भी भरपूर डोज मिलने वाला है।

12 साल पहले रिलीज हुई ये धांसू फिल्म

हम जिस फिल्म की बात कर रहे, उसका नाम 'कत्थी' है। यह फिल्म साल 2014 में बॉक्स ऑफिस पर तमिल भाषा में रिलीज हुई थी और इसका हिंदी वर्जन ओटीटी पर उपलब्ध है। इस फिल्म में सुपरस्टार विजय लीड रोल में हैं, जिन्होंने इसमें डबल रोल प्ले किया है। इस फिल्म में विजय के अलावा सामंथा रुथ प्रभु, नील नितिन मुकेश, टोटा रॉय चौधरी और सतीश भी हैं। इस एक्शन-थ्रिलर को ए. आर. मुरुगादॉस ने लिखा और निर्देशित किया है। इसका निर्माण अल्लिराजा सुभास्करन की लाइका प्रोडक्शंस ने किया है।

बेहतरीन कहानी

'कत्थी' की कहानी काथिरेसन की है, जो जेल से भाग निकलता है और उसकी मुलाकात अपने हमशक्ल से होती है। वह अपने हमशक्ल जीवा से मिलता है, जिसे अपराधी गोली मार देते हैं। ऐसे में खुद को बचाने के लिए काथिरेसन जीवा बन जाता है, लेकिन यह उसे एक समाज-सुधारक बना देता है। कहानी में आगे देखने को मिलता है कि कथिर थन्नूथु गांव में किसानों की हालत देख दुखी हो जाता है और उसे एहसास होता है कि जीवा एक ऐसा इंसान था, जो उनके हक के लिए लड़ रहा था। सच पता चलने के बाद वह उनका साथ देने का फैसला करता है।

बजट से ज्यादा की कमाई

लाइका प्रोडक्शंस के अनुसार विजय अभिनीत और ए. आर. मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित फिल्म 'कत्थी' साल 2014 की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म है, जिसने दुनिया भर में लगभग 132.6 करोड़ की कमाई की। 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को IMDb पर 8.1 रेटिंग मिली। इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म ने कई रिकॉर्ड बनाए। इसने तमिलनाडु में 68 करोड़ और विदेशी बाजारों से 41 करोड़ से ज्यादा की कमाई की, जिससे यह उस समय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्मों में से एक बन गई। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

ये भी पढे़ं-

'डकैत' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर की शानदार कमाई, आदिवी शेष-मृणाल ठाकुर की जोड़ी ने दिखाया दम

Jana nayagan लीक पर सेंसर बोर्ड की सफाई, CBFC ने किया साफ- उनकी ओर से नहीं हुई कोई चूक