1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. धांसू मर्डर मिस्ट्री फिल्म, जिसके हर सीन में है दोगुना सस्पेंस, कातिल को देख रह जाएंगे हैरान

धांसू मर्डर मिस्ट्री फिल्म, जिसके हर सीन में है दोगुना सस्पेंस, कातिल को देख रह जाएंगे हैरान

इस मर्डर मिस्ट्री फिल्म का हर सीन हैरान करने वाला है, जिसे देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। क्लाइमेक्स दिमाग हिला देगा और कहानी नींद उड़ा देगी। सस्पेंस से भरपूर ये फिल्म आपके दिलो-दिमाग पर कब्जा कर लेगी।

Forensic- India TV Hindi
Image Source : SCREEN GRAB FROM B4U MOVIES क्लाइमेक्स देख थम जाएंगी सांसें

ओटीटी पर हर दिन कई तरह की फिल्में और सीरीज दस्तक देती हैं, जिसमें से कुछ दर्शकों के जहन में बस जाती है। अगर ऐसे में आप भी साउथ की मर्डर मिस्ट्री फिल्में देखना चाहते हैं तो 2020 की ये धांसू साउथ की मूवी देख सकते हैं। ये फिल्म 6 साल पहले रिलीज हुई थी और बाद में ओटीटी पर आते ही छा गई थी। अगर आप भी साउथ की मर्डर मिस्ट्री देखना पसंद करते हैं तो हमारे पास आज आपके लिए एक बेहतरीन फिल्म है, जिसमें कातिल का सच जान आपके होश उड़ जाएंगे। यह मर्डर मिस्ट्री एक एस्केपिस्ट एंटरटेनमेंट की तरह काम करती है, जो दर्शकों को बिना वास्तविक दुनिया के परिणामों के खतरे और रोमांच का अनुभव कराती है।

धांसू मर्डर मिस्ट्री का हर सीन सस्पेंस से भरपूर

अगर आपको भी घर बैठे फिल्म देखने का शौक है, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कौन सी फिल्म देखें तो आप ये धांसू मर्डर मिस्ट्री फिल्म देख सकते हैं। हम बात कर रहे हैं 'फोरेंसिक' फिल्म की, जिसका हर एक सीन इतना जबरदस्त है कि आप इस फिल्म को दो बार देख सकते हैं। इस फिल्म में आपको कूट-कूट कर सस्पेंस देखने को मिलेगा। मर्डर मिस्ट्री थ्रिलर मूवी 'फोरेंसिक' साल 2020 में मलयालम भाषा में रिलीज हुई थी। ये फिल्म हिंदी में भी इसी नाम से रिलीज की गई थी। इस फिल्म में ममता मोहनदास, तमन्ना प्रमोद, टोविनो थॉमस, रेवा मोनिका जॉन और गीजू जॉन जैसे कई बेहतरीन कलाकार है, जिन्होंने कहानी में अपने किरदार से जान फूंक दी।

कहानी देख उड़ जाएंगे दिमाग के परखच्चे

'फोरेंसिक' एक मजेदार क्राइम-थ्रिलर है। यह एक मेडिको-लीगल एडवाइजर, सैमुअल जॉन कट्टुकरन के बारे में है, जो साइंटिफिक सबूतों का इस्तेमाल करके छोटी लड़कियों को टारगेट करने वाले एक सीरियल किलर को ट्रैक करता है। कहानी अपराधी की पहचान करने के इर्द-गिर्द घूमती है। एक परेशान चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट, जो साथ ही पर्सनल मामलों और पुलिस-फोरेंसिक टीम के तनाव से भी निपटता है।

फोरेंसिक ओटीटी पर कहां देखें

इस फिल्म को आप यूट्यूब पर फ्री में हिंदी भाषा में देख सकते हैं। यह फिल्म 2 घंटा 14 मिनट की है और इस फिल्म को आईएमडीबी ने 6.8 रेटिंग मिली है। कोविड-19 के कारण पूरे भारत में सिनेमाघरों के बंद होने के बावजूद, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही, जिसने अकेले केरल से 13 दिनों में 15 करोड़ रुपये और सैटेलाइट और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म सहित दुनिया भर में 25 करोड़ रुपये की कमाई की।

ये भी पढे़ं-

Naagin 7: आतंकी साजिश का खुलासा? खतरे के साए में अनंता, आर्यमन को असली नागिन पर हुआ शक

विक्की कौशल जैसा दिखता है मशहूर यूट्यूबर, फराह खान ने दिखाई झलक, फैंस बोले- हमशक्ल