1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. बिना किसी बड़े स्टार के सुपरहिट हुई ये फिल्म, 7 करोड़ के बजट में कमाए 90 करोड़, ओटीटी पर किया धमाका

बिना किसी बड़े स्टार के सुपरहिट हुई ये फिल्म, 7 करोड़ के बजट में कमाए 90 करोड़, ओटीटी पर किया धमाका

कुछ फिल्में ऐसे होती हैं जो अपनी यूनिक कहानी की वजह से लोगों के दिलों दिमाग में घर कर जाती है। आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बताएंगे, जिसमें कोई बड़ा स्तर नहीं था। लेकिन, इस मूवी ने अपने बजट से अधिक कमाई कर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए।

tourist family- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/M.SASIKUMAR सिमरन, एम. शशिकुमार, मिथुन जय शंकर और कमलेश जगन

 साउथ की कई ऐसी फिल्में है जो अपने बजट से ज्यादा की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर देती है। आज हम आपको एक ऐसी ही धांसू फिल्म के बारे में बताने वाले है जो साल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर छा गई। 2 घंटा 30 मिनट की इस फिल्म का नाम 'टूरिस्ट फैमिली' है। 29 अप्रैल को आई इस फिल्म में कोई बड़ा स्टार नहीं था। लेकिन, इसने अपने फैमिली ड्रामा से सभी का दिल जीत लिया। इस मूवी की कहानी एक ऐसे परिवार की है जो श्रीलंका से भारत में समुद्र के रास्ते से आ जाता है। जहां लोगों के बीच कॉमेडी, क्राइम थ्रिलर और एक्शन फिल्में को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। वहीं, अब लोग फैमिली कंटेंट भी देखना चाहते हैं। ऐसे में आप ये फिल्म घर बैठे ओटीटी प्लेटफार्म पर देख सकते हैं।

बिना सुपरस्टार की फिल्म हुई सुपरहिट

 इस फिल्म की कहानी लोगों को इसलिए भी पसंद आ रही है क्योंकि इसमें एक मिडिल क्लास परिवार के चार सदस्यों की जिंदगी के उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है। इमोशन से भरपूर ये फिल्म दर्शकों को अपनी आम जिंदगी से कनेक्टेड लगा रही है। ये तमिल फिल्म छोटे बजट 7 करोड़ थी। लेकिन, बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' का भी कमाई के मामले में रिकॉर्ड तोड़ दिया। 7 करोड़ में बनी 'टूरिस्ट फैमिली' ने अपनी शानदार कहानी के दम पर दुनियाभर में 85 करोड़ का कलेक्शन किया। जबकि पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर 23 करोड़ कमा लिए थे। जहां एक तरफ विक्की कौशल की 'छावा' की बात करें तो इसका बजट 130 करोड़ था और इसने 808 करोड़ का कलेक्शन किया। ऐसे में दोनों फिल्मों की तुलना करें तो 'छावा' के मुकाबले प्रॉफिट में 'टूरिस्ट फैमिली' आगे है। 'छावा' का मुनाफा 800 प्रतिशत था जबकि 'टूरिस्ट फैमिली' का मुनाफा 1200 प्रतिशत रहा है।

धांसू कहानी ने जीता दर्शकों का दिल

एम. शशिकुमार, सिमरन, मिथुन जय शंकर और कमलेश जगन अभिनीत 'टूरिस्ट फैमिली' एक ईलम तमिल परिवार पर आधारित है, जो श्रीलंका में पैसों की तंगी का सामना करने के बाद नौकरी की तलाश में भारत आते हैं। 'टूरिस्ट फैमिली' के मेकर्स ने बिना किसी फिजूल खर्च के ये फिल्म कम बजट में रिलीज की। लेकिन, फिल्म सिर्फ अपनी मजबूत कहानी की बदौलत सुपरहिट साबित हुई।