A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. पायल गेमिंग के वायरल MMS विवाद पर अंजलि अरोड़ा ने कही ये बात, खुद का अनुभव किया याद

पायल गेमिंग के वायरल MMS विवाद पर अंजलि अरोड़ा ने कही ये बात, खुद का अनुभव किया याद

पायल गेमिंग का प्राइवेट वीडियो वायरल होने के बाद अंजलि अरोड़ा उनके सपोर्ट में आईं और अपना दर्दनाक अनुभव शेयर किया। उन्होंने बताया कि फेक MMS की वजह से उन्हें प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में कई परेशानियों का सामना करना पड़ा।

payal gaming mms- India TV Hindi
Image Source : INSTA/@ANJIMAXUOFFICIALLY,PAYALGAMINGG अंजलि अरोड़ा ने पायल गेमिंग MMS विवाद पर प्रतिक्रिया दी

एक्ट्रेस और इंटरनेट सेंसेशन अंजलि अरोड़ा ने गेमिंग इन्फ्लुएंसर पायल धारे, जिन्हें पायल गेमिंग के नाम से जाना जाता है। उनका सपोर्ट करते हुए अपने प्राइवेट वीडियो के बारे में बात की। पायल गेमिंग के वायरल MMS विवाद के बीच अंजलि अरोड़ा ने एक पोस्ट शेयर करते हुए, अपना दर्दनाक अनुभव पर खुलकर बात की। अपने पर्सनल अनुभव के बारे में बात करते हुए, अंजलि ने ऑनलाइन सर्कुलेट होने वाले फेक और बिना वेरिफाई किए गए कंटेंट से होने वाले इमोशनल और प्रोफेशनल नुकसान के बारे में चर्चा की।

पायल गेमिंग MMS पर अंजलि अरोड़ा का रिएक्शन

इस विवाद पर रिएक्ट करते हुए अंजलि ने एक डिटेल में स्टेटमेंट शेयर किया, जिसमें उन्होंने उस ट्रॉमा को याद किया जो उन्होंने तीन साल पहले झेला था, जब उनके नाम से एक फेक MMS वायरल हुआ था। उन्होंने लिखा, 'तीन साल पहले मुझे एक फेक MMS के सर्कुलेट होने का ट्रॉमा झेलना पड़ा था, जिसमें मेरे नाम का इस्तेमाल किया गया था। आज पायल गेमिंग के साथ भी ऐसा ही होते देखकर मुझे वो दर्दनाक दिन फिर याद आ गया।' अपने पास्ट का जिक्र करते हुए, अंजलि ने समझाया कि ऐसी घटनाओं से गहरे जख्म रह जाते हैं और विवाद पब्लिक की नजर से हट जाने के बाद भी पीड़ितों को लंबे समय तक उस दर्द को झेलना पड़ता है।

अंजलि अरोड़ा का MMS वीडियो पर छलका दर्द

अपने बयान में अंजलि ने बताया कि कैसे इस तरह के कंटेंट को ऑनलाइन कितनी आसानी से देखा और शेयर किया जाता है। उन्होंने कहा, 'लोगों को एहसास नहीं होता कि उनके ऐसा करने से किसी को कितना नुकसान होता है। उनके लिए यह एक मिनट का मनोरंजन है, लेकिन हमारे लिए यह सालों का ट्रॉमा बन जाता है।' उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के विवाद की वजह से उन्हें प्रोफेशनल मौके गंवाने पड़े, अच्छे प्रोजेक्ट्स से निकाल दिया गया और आज भी उन्हें इंडस्ट्री में इसका सामना करना पड़ रहा है।' उन्होंने अपने मैसेज को यह कहते हुए खत्म किया, 'किसी भी महिला को किसी और की घटिया जिज्ञासा या बिना किसी आधार के झूठ के लिए दुख नहीं झेलना चाहिए।'

पायल गेमिंग MMS लीक विवाद

भारत की सबसे पॉपुलर गेमिंग इन्फ्लुएंसर में से एक पायल गेमिंग हाल ही में इसी तरह के विवाद का विषय बनी, जब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक MMS वीडियो से उनका नाम गलत तरीके से जोड़ा गया। क्लिप में एक महिला एक आदमी के साथ इंटीमेट होती दिख रही है, जिसे देखने के बाद कई यूजर्स यह अंदाजा लगा रहे हैं कि वीडियो में दिख रही महिला पायल ही है। इस विवाद के बीच, पायल ने बुधवार, 17 दिसंबर को एक डिटेल में बयान जारी कर साफ किया कि वीडियो में दिख रही महिला वह नहीं हैं। 25 साल की पायल ने यह भी कन्फर्म किया कि उनकी पहचान का गलत इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है।

ये भी पढे़ं-

Laughter Chefs 3 के सेट पर माधुरी दीक्षित ने कृष्णा अभिषेक संग मचाई धूम, 'तेजाब' के सुपरहिट गाने पर किया डांस

मोहनलाल की ऑन-स्क्रीन बेटी ने कैसे पूरा किया लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन, माता-पिता के त्याग को किया याद