पांच एपिसोड वाली धमाकेदार सिरीज की OTT पर बादशाहत, एक मौत ने पलटा पूरा खेल, नंबर 1 पर करने लगी ट्रेंड, रुला देगा क्लाइमेक्स
ओटीटी पर इस हफ्ते एक शानदार वेब सीरीज का तीसरा सीजन रिलीज हुआ है और ये आते ही लोगों के दिल और दिमाग में बैठ गया है, खास तौर पर इसका क्लाइमेक्स। इस सीरीज की काफी तारीफ हो रही है और ये दो दिनों में ही नंबर 1 पर ट्रेंड करने लगी है।
डिजिटल मनोरंजन की दुनिया में इस हफ्ते एक बड़ा धमाका हुआ है। पहले ही अपने दो सीजन से धमाका करने वाली शानदार सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। इस सीरीज का लोगों के बीच काफी क्रेज रहा है और अब फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर भी इस सीरीज का बज है और लोग अभिलाश और संदीप भैया के बारे में बातें करते नहीं थक रहे हैं। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि आखिर हम किस सीरीज के बारे में बात कर रहे हैं। ये कोई और सीरीज नहीं बल्कि प्राइम वीडियो पसंदीदा सीरीज 'एस्पिरेंट्स' का तीसरा सीजन है। रिलीज होते ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर छा गया है।
कहां देखें ये सीरीज?
'एस्पिरेंट्स' को प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है और इसी प्लेटफॉर्म पर इसके पिछले दो सीजन भी मौजूद हैं। महज दो दिनों के भीतर ही इस सीरीज ने व्यूअरशिप के मामले में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है और वर्तमान में यह नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। 'The Viral Fever' (TVF) द्वारा निर्मित यह सीरीज अपनी सादगी और वास्तविकता के कारण दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुकी है। यह कहानी दिल्ली के ओल्ड राजिंदर नगर की उन तंग गलियों से शुरू हुई थी, जहां हजारों युवा अपनी आँखों में आईएएस बनने का सपना लेकर आते हैं। सीरीज का पहला और दूसरा भाग तीन दोस्तों, अभिलाष, गुरी और एसके की अटूट दोस्ती, उनके आपसी मतभेदों और यूपीएससी की कठिन परीक्षा के भारी दबाव को दर्शाता था। अब तीसरा सीजन इन किरदारों को एक नए मुकाम पर ले आया है।
तीसरे सीजन का प्लॉट
13 मार्च 2026 को स्ट्रीम हुई 'एस्पिरेंट्स सीजन 3' की कहानी यूपीएससी की तैयारी से आगे बढ़कर प्रशासनिक सेवा के वास्तविक जीवन में प्रवेश कर चुकी है। इस बार दर्शक केवल एक उम्मीदवार का संघर्ष नहीं, बल्कि एक अधिकारी के कंधों पर मौजूद जिम्मेदारी और नैतिक द्वंद्व को देख रहे हैं। मुख्य किरदार अभिलाष शर्मा (नवीन कस्तूरिया) अब रामपुर के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (DM) के रूप में कार्यरत हैं। यह सीजन उनके पेशेवर और निजी जीवन के पेचीदा समीकरणों को उजागर करता है। कहानी में नया मोड़ तब आता है जब अभिलाष का सामना एक एजुकेशनल प्रोजेक्ट को लेकर अपने साथी डीएम पवन कुमार से होता है। इन दोनों के बीच की अनबन और काम करने के अलग तरीकों ने सीरीज में गहरा तनाव पैदा किया है। सबसे चौंकाने वाला मोड़ संदीप भैया (सनी हिंदुजा) का किरदार लेकर आता है। जो कभी मार्गदर्शक हुआ करते थे, वे अब एक जांच अधिकारी के रूप में अभिलाष के सामने खड़े हैं। गुरु और शिष्य के बीच की यह बदलती केमिस्ट्री और उनके बीच की कानूनी व नैतिक लड़ाई इस सीजन की मुख्य जान है। इसके अवाला संदीप भैया की मौत का सीन आपको हद से ज्यादा इमोशनल भी करेगा।
प्रतिभाशाली स्टारकास्ट और निर्माण
सीरीज की सफलता के पीछे इसके कलाकारों का बेहतरीन अभिनय है। नवीन कस्तूरिया ने अभिलाष के रूप में एक बार फिर अपनी प्रतिभा साबित की है, वहीं शिवांकित सिंह परिहार और अभिलाष थपलियाल ने दोस्ती की गहराई को बखूबी निभाया है। नमीता दुबे और सनी हिंदुजा के किरदारों ने कहानी को भावनात्मक मजबूती दी है। अरुनाभ कुमार, श्रेयांश पांडे और दीपेश सुमित्रा जगदीश की सृजनात्मक टीम ने इसे इतनी खूबसूरती से बुना है कि यह हर उस व्यक्ति को प्रेरित करती है जो जीवन में किसी न किसी लक्ष्य के लिए संघर्ष कर रहा है। यह वेब सीरीज महज एक शो नहीं, बल्कि उन लाखों सपनों का प्रतिबिंब है जो हर रोज संघर्ष की धूप में तपकर निखरते हैं।
ये भी पढ़ें: ‘बैटल ऑफ गलवान’ का बदला गया नाम, नए टाइटल से सलमान खान ने उठाया पर्दा, दमदार पोस्टर में दिखी झलक
