1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. नेटफ्लिक्स की वो एक्शन थ्रिलर, जिसके आगे भूल जाएंगे 'मार्को', अब तक तीनों पार्ट रहे हिट

नेटफ्लिक्स की वो एक्शन थ्रिलर, जिसके आगे भूल जाएंगे 'मार्को', अब तक तीनों पार्ट रहे हिट

ओटीटी पर हर तरह की फिल्में हैं जो किसी न किसी वजह से लोगों के बीच चर्चा में रहती है। हम एक ऐसी ही साउथ की धांसू फिल्म के बारे में बात रहे हैं, जिसे देख आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि ये एक्शन सीन इतने खतरनाक कैसे हो सकते हैं। ये एक्शन थ्रिलर एक्शन के मामले में 'मार्को' को टक्कर देती है।

HIT The Third Case- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@NAMEISNANI इस फिल्म के आगे फेल हैं 'मार्को'

एक्शन थ्रिलर एक ऐसा फिल्म जॉनर है जो मारधाड़ और सस्पेंस से भरपूर होता है, जिसमें हीरो को खतरनाक बाधाओं का सामना करना पड़ता है और आमतौर पर विलेन से पंगा लेना पड़ता है। कई लोग ऐसे हैं जो कॉमेडी, हॉरर या रोमांटिक नहीं, बल्कि एक्शन-थ्रिलर से लबरेज कंटेंट देखन पसंद करते हैं। इन फिल्मों में खतरनाक लड़ाई, गोलीबारी और जबरदस्त स्टंट सीन्स देखने को मिलते हैं जो कहानी में जान फूंक देते हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आपको कई ऐसी धांसू एक्शन थ्रिलर देखने को मिल जाएगी, जिसमें हाई-ऑक्टेन एक्शन है। हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसमें शुरू से लेकर अंत तक सिर्फ धमाकेदार एक्शन ही है।

इस फिल्म के आगे फेल हैं 'मार्को'

हीरो और विलेन के बिना फिल्में अधूरी होती है। उसी तरह एक्शन भी मूवी का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। हम सभी ने कई ऐसी सीरीज और मूवीज देखी हैं जो बहुत अलग हुआ करती है। ऐसे ही बेहतरीन फिल्म नेटफ्लिक्स पर भी मौजूद है, जिसमें बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा। इस फिल्म की खास बात ये है कि ये 18 साल से ज्यादा की उम्र वाले लोग देख सकते हैं क्योंकि इसमें खतरनाक खून खराबा दिखाया गया है जो बच्चों के देखने लायक नहीं है। आज हम आपको नेटफ्लिक्स की उस एक्शन थ्रिलर फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका नाम 'हिट द थर्ड केस' है।

नेटफ्लिक्स की धांसू एक्शन थ्रिलर

ये फिल्म इतनी बेहतरीन थी कि इसके दो पार्ट के बाद लोग साउथ एक्टर नानी की फिल्म 'हिट' के तीसरे भाग की मांग कर रहे थे जो साल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। 1 मई रिलीज हुई 'हिट द थर्ड केस' का पहला भाग 2020 और दूसरा भाग 2022 में आया था। तीनों ही हिट साबित हुए। इसमें जबरदस्त एक्शन देखने को मिला था। 'मार्को' में भी खतरनाक एक्शन देखने को मिला। दर्शक अब हिट पार्ट 4 की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

हिट 3 की कहानी

विशाखापत्तनम के एक टॉप एचआईटी अधिकारी अर्जुन सरकार को कई क्रूर हत्याओं की जांच के लिए जम्मू-कश्मीर भेजा जाता है। मायावी हत्यारों के एक समूह का पीछा करते हुए, यह मामला उसके कौशल और बहादुरी की परीक्षा लेता है। तेलुगु फिल्म 'हिट 3' (2025) में मुख्य खलनायक का किरदार प्रतीक बब्बर ने निभाया है। यह फिल्म हिट फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म है और इसमें नानी अर्जुन सरकार की मुख्य भूमिका में हैं।

ये भी पढ़ें-

2025 की धांसू एक्शन थ्रिलर, ओटीटी पर काट चुकी गदर, सस्पेंस का पावरहाउस है ये फिल्म

सुपरस्टार नानी की 'सारिपोधा सनिवारम' ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन किया इतना कलेक्शन