A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. प्राइम वीडियो की वो बेहतरीन फिल्म, जिसका क्लाइमैक्स देखकर भी नहीं लगा पाएंगे सच का पता, आखिर तक अटकी रहेगी सांसें

प्राइम वीडियो की वो बेहतरीन फिल्म, जिसका क्लाइमैक्स देखकर भी नहीं लगा पाएंगे सच का पता, आखिर तक अटकी रहेगी सांसें

आज हम आपके लिए 1 ऐसी फिल्म लेकर आए है जो सस्पेंस से भरपूर है। इस फिल्म का रहस्य आप क्लाइमैक्स तक नहीं सुलझा पाएंगे, कहानी के हर सीन में आप उलझते चले जाएंगे। साल 2025 में आई इस फिल्म में एक लड़की के मर्डर की कहानी दिखाई गई है।

blind spot movie- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM सस्पेंस-थ्रिलर की बाप है ये फिल्म

साउथ में कई बेहतरीन सस्पेंस-थ्रिलर से भरपूर फिल्में बनी हैं, जिनमें कहानी के ट्विस्ट और क्लाइमैक्स देख लोगों का दिमाग घूम जाता है। वहीं जब धांसू सस्पेंस फिल्मों की बात होती है तो 'दृश्यम' और 'अंधाधुन' जैसी फिल्में सबसे पहले याद आती है जो आज भी लोगों की पसंदीदा बनी हुई हैं। लेकिन, सिनेमा जगत में ऐसी कई फिल्में बन चुकी हैं जो ओटीटी पर रिलीज होते ही धमाका कर देती है। उन्हीं में से कुछ बॉक्स ऑफिस पर भी तहलका मचा चुकी है। आज हम आपको साल 2025 में आई उसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने थ्रिल और मिस्ट्री से ओटीटी पर तहलका रखा है। इस फिल्म की सबसे खास बात ये है कि इसमें कातिल एक बच्चा होता है। असल में वही कहानी का सबसे बड़ा विलेन होता है। फिल्म शुरू होते ही ऐसा सस्पेंस बनता है कि आप स्क्रीन से नजर नहीं हटा पाएंगे। इसमें जबरदस्त सस्पेंस के साथ-साथ आपको खतरनाक मारधाड़ भी देखने को मिलेगा। इस फिल्म की कहानी तो इतनी धमाकेदार है कि आप सालों तक भूल नहीं पाएंगे। 

इंटरवल देख हिल जाएगा दिमाग

1 घंटे 29 मिनट की सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म का नाम 'ब्लाइंड स्पॉट' है। इंटरवल के बाद फिल्म की पूरी कहानी पलट जाती है और फिर शुरू होता है असली सस्पेंस का भयानक खेल जो आपको रात में सोने तक नहीं देगा। फिल्म का क्लाइमैक्स आपके होश उड़ा देगा। तेलुगु भाषा में बनी 'ब्लाइंड स्पॉट' में सस्पेंस के अलावा एक्शन का भी जबरदस्त तड़का लगाया गया है। इसमें नवीन चंद्रा ने लीड रोल निभाया है। उनके साथ फिल्म में राशि सिंह, अली राजा, रवि वर्मा, गायत्री भार्गव, हर्ष रोशन जैसे कई सितारे भी हैं।

ब्लाइंड स्पॉट की कहानी क्या है?

इस फिल्म की कहानी एक शादीशुदा महिला के हत्या के इर्द-गिर्द घूमती है। 'ब्लाइंड स्पॉट' एक शादीशुदा कपल से स्टार्ट होती है जो एक-दूसरे के साथ खुश नहीं है। एक रात दोनों के बीच बहुत बुरा झगड़ा होता है, जिसके बाद पति अपने बिजनेस के सिलसिले में बाहर चला जाता है। इस बीच पत्नी की लाश घर में फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिलती है। यह देख नौकरानी तुरंत पुलिस को फोन करती है। इसके बाद पुलिस अफसर विक्रम (नवीन चंद्रा) अपनी पूरी टीम के साथ एंट्री करता है। वह लड़की की डेड बॉडी को देखते ही कहता है कि यह सुसाइड नहीं, बल्कि मर्डर है। जांच के दौरान कई खुलासे होते हैं। कहानी इसी बारे में है। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।